February 13, 2025

राष्ट्रीय कैडेट कोर व छतरपुर पुलिस द्वारा मनाया गया कारगिल विजय दिवस

0

राष्ट्रीय कैडेट कोर व छतरपुर पुलिस द्वारा मनाया गया कारगिल विजय दिवस

 

*राष्ट्रीय कैडेट कोर व छतरपुर पुलिस द्वारा मनाया गया कारगिल विजय दिवस*

*शहीद स्मारक पुलिस लाइन में भारतीय सेना के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया नमन*

26 जुलाई 1999 का वो दिन हर भारतवासी के लिए गर्व का दिन था. गर्व से भरे इस दिन को तभी से हम कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाते हैं। 26 जुलाई की ये तारीख इसलिए भी ऐतिहासिक है क्योंकि इसी दिन “ऑपरेशन विजय” भी सफल हुआ था।
आज कारगिल विजय को 25 साल पूर्ण हो गए, राष्ट्रीय कैडेट कोर NCC और छतरपुर पुलिस के जवानों द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम पुलिस लाइन परिसर में शहीद स्मारक पर वर्ष 1999 में हुए कारगिल युद्ध में शहीद भारतीय सेना के जवानों और अधिकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया गया, तत्पश्चात महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के शताब्दी हॉल में एनसीसी के कैडेट्स और अधिकारियों, अतिथियों ने शहीदों की श्रद्धांजलि सभा आयोजित की।
इस कार्यक्रम में मुख्य अथिति छतरपुर रेंज के DIG श्री ललित शाक्यवार व कार्यक्रम का आयोजन NCC छतरपुर के CO कर्नल विनय सिंह चौहान द्वारा किया गया था। कार्यक्रम में ADM कर्नल योगेश कुमार गांधी, सूबेदार मेजर बलविंदर सिंह , सूबेदार सत्यप्रकाश, एनसीसी कैडेट्स, नगर पुलिस अधीक्षक श्री अमन मिश्रा, रक्षित निरीक्षक पूर्णिमा मिश्रा व छतरपुर पुलिस बल उपस्थित रहे।

Www.khabarjagat24.com
रिपोर्ट उदय नारायण अवस्थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चर्चित खबरे