2:15 घंटे जाम रहा सागर कानपुर नेशनल हाईवे लाचार दिखी पुलिस

गढ़ीमलहरा में युवकों की संदिग्ध मौत के मामले में परिजनों ने कार्यवाही की मांग को लेकर हाईवे किया जाम !

जाम से परेशान दिखे राहगीर जाम की आशंका के बीच पुलिस ने पहले से नहीं की थी कोई तैयारी !

गढ़ीमलहरा नगर में शनिवार की शाम हुई दो युवकों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में परिजनों का आक्रोश अब भड़क गया है कल शनिवार को अरमान खान निवासी महाराजपुर एवं गुलाब अनुरागी निवासी महाराजपुर की गढ़ीमलहरा थाना से 100 मीटर दूरी पर बने सचिन पटेल के गैराज में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी इस मामले में परिजनों ने मामले में हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करने एवं आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सैकड़ो लोगों ने रविवार को दोपहर 1 बजे गढ़ीमलहरा में लवकुशनगर तिराहा पर मृतकों की शव रखकर जाम लगा दिया यह जाम लगभग 2 घंटे से अधिक समय तक चला इस दौरान कई बार पुलिस की परिजनों की से तीखी नोंकझोंक हुई एसडीओपी नौगांव अमित मेश्राम के पहुंचने के बाद परिजनों को समझाइश की गई एवं उसके बाद परिजनों ने जाम खोला जाम के दौरान राहगीर परेशान दिखे भीषण गर्मी के बीच लगे जाम से परेशान राहगीर पुलिस व्यवस्था को कोसते नजर आए हैं !
*गैराज युवकों की संदिग्ध मौत में कई सवाल गैराज मालिक पर परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप !*
गढ़ीमलहरा थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर संचालित गैराज में काम करने वाले 2 मजदूरों की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में परिजनों ने फैक्ट्री मालिक सहित मृतकों के साथी मजदूरों पर गंभीर आरोप लगाए हैं परिजनों का कहना है कि दोनों युवकों की हत्या की गई है एवं टैंकर में शव डालकर करंट लगाकर इसे करंट से हुई मौत की शक्ल देने का प्रयास किया गया परिजनों ने मृतकों के साथ काम करने वाले लोगों की भूमिका पर भी सवाल उठाए परिजनों ने आरोप लगाया कि घटनास्थल पर सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए थे जिसको गैराज मलिक ने निकलवा लिया है परिजनों का आरोप है की घटना सीसीटीवी में कैद हुई है जिसके चलते गैराज मलिक सीसीटीवी फुटेज छुपा रहा है इस पूरे मामले में कई अन्य सवाल भी खड़े हुए हैं कल गैराज मलिक सचिन पटेल ही दोनों युवकों को मृत अवस्था में अपने निजी वाहन से छतरपुर शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में ले गया था जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था इसके बाद से सचिन पटेल भी गायब बताया जा रहा हैं !
*गैराज मालिक पर उठे कई सवाल क्या पुलिस जांच का आधार बनेंगे ये बिंदु*
• परिजनों के आरोपों के मुताबिक अगर गैराज में सीसीटीवी थे तो उनको घटना के बाद क्यों निकलवाया गया ?
• घटनास्थल के 100 मीटर थाना होने के बाद भी पुलिस को घटना की सूचना क्यों नहीं दी गई ?
• गैराज मालिक अकेले कैसे दोनों शवों को रखकर छतरपुर ले गया अगर कोई साथ था तो वो क्यों सामने नहीं आया ?
• आखिर टैंकर में करंट कैसे आया और एक साथ 2 मजदूर टैंकर में अगर थे तो सुरक्षा को लेकर क्या इंतजाम थे !
• बड़ा और महत्वपूर्ण सवाल घटना के बाद गैराज मालिक गायब क्यों ?
परिजनों के आरोपों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है मैं स्वयं अभी घटनास्थल पर जाऊंगा हर एक पहलू पर बारीकी से जांच की जाएगी जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई होगी दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा !

