April 20, 2026

प्रयागराज के घूरपुर में ईंट-भट्ठा मालिक को मारी गई गोली,जमीनी विवाद में चचेरे भाइयों पर गोली मारने का आरोप,दो लोग पुलिस की हिरासत में

0

प्रयागराज के घूरपुर में ईंट-भट्ठा मालिक को मारी गई गोली,जमीनी विवाद में चचेरे भाइयों पर गोली मारने का आरोप,दो लोग पुलिस की हिरासत में

प्रयागराज। प्रयागराज के यमुनापार मे घूरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अमिलिया गांव में रविवार की रात लगभग 10 से 10:30 के बीच ईंट-भट्ठा मालिक लाल बहादुर उर्फ गपोली पटेल को गोली मार दी गई। इस घटना में वह घायल हो गए,जिसके बाद उन्हें स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, गोली मारने का आरोप गपोली के ही चचेरे भाई रमाशंकर और राजेश पर लगा है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और पूछताछ जारी है। यह घटना जमीनी विवाद के चलते हुई है ऐसा लोग बता रहे है। लाल बहादुर पटेल (44) घूरपुर थाना क्षेत्र के मोहदीपुर गांव के निवासी हैं और ईंट-भट्ठा का संचालन करते हैं।

रविवार की रात वह बंधवा बसवार गांव स्थित अपने भट्ठे पर गए थे। आरोप है कि इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंचे। उन्होंने लाल बहादुर के साथ गाली-गलौज की और फिर तमंचे से फायर कर दिया। गोली उनके कान के पास से छूकर निकल गई, जिससे वह घायल हो गए।

डीसीपी यमुनानगर विवेक चंद्र यादव ने बताया कि लाल बहादुर का अपने चचेरे भाइयों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। गपोली ने करोड़ों रुपये में चार बीघा जमीन बेची थी, जिसे लेकर यह विवाद गहराया था।

इसी विवाद के चलते रमाशंकर और राजेश को पकड़ा गया है। इस घटना को लेकर पुलिस तहरीर के आधार पर मामला दर्ज करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *