प्रयागराज जंक्शन पर अंडर ग्राउंड पार्किंग की सुविधा मई से

प्रयागराज। सिविल लाइंस साइड में एक साथ खड़े हो सकेंगे 400 बड़े वाहन सिटी सेंटर के रूप में तैयार हो रहे प्रयागराज जंक्शन पर अंडरग्राउंड पार्किंग की सुविधा यात्रियों को अगले महीने यानी मई से मिलने लगेंगी। पार्किंग को आरसीसी के जरिए नवाब यूसुफ रोड से जोड़ दिया गया है। नगर निगम मुख्यालय के ठीक सामने पार्किंग का मुख्य प्रवेश द्वार बनाया गया है। पार्किंग में लगेगा निर्धारित शुल्क इस अंडर ग्राउंड पार्किंग में निर्धारित शुल्क देकर रेल यात्रियों के अलावा अन्य सामान्य लोग भी अपना वाहन सुरक्षित खड़ा कर सकेंगे। अभी तक सड़क पर बड़ी संख्या में वाहनों के खड़ा होने से नवाब यूसुफ रोड पर जाम लग जाता, लेकिन पार्किंग शुरू होने से वाहन अंदर ही खड़े होंगे। शापिंग कांप्लेक्स, मल्टीप्लेक्स आदि की सुविधा भी सिविल लाइंस साइड में 45 मीटर ऊंची बिल्डिंग में ग्राउंड फ्लोर के साथ कुल नौ तल (फ्लोर) हैं। रेलवे का लक्ष्य इसे एक ऐसे ‘कमर्शियल हब’ के रूप में विकसित करना है। इसके लिए टेंडर भी जारी हो चुका है। यहां शहरियों और पर्यटकों के लिए- शहर के लोगों के लिए यहां शापिंग कांप्लेक्स, ब्रांडेड आउटलेट्स और मल्टीप्लेक्स की सुविधा भी दी जानी हैं। फिल्म, शापिंग, लंच, डिनर हर तरफ की सुविधा मिलेगी।

