May 21, 2026

संगम नगरी में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करने वाले स्टंटबाज पर पुलिस कमिश्नर का प्रहार

0

संगम नगरी में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करने वाले स्टंटबाज पर पुलिस कमिश्नर का प्रहार

प्रयागराज। प्रयागराज की हॉट ऑफ सीटी यानी सिविल लाइंस के सुभाष चौराहे पर थार गाड़ी ने स्टंट करके कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया था कि आखिरकार पुलिस सो रही है । जब ये पूरा मामला प्रयागराज पुलिस कमिश्नर जोगिंदर कुमार के पहुंचा तो सिविल लाइंस की पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए चंद मिनटों में ही इंस्पेक्टर सिविल लाइंस रामाश्रय यादव ने थार गाड़ी को आनंद हॉस्पिटल के पीछे रहने वाले स्टंबाज युवक राज शेखर मिश्रा के घर पहुंच गई और थार गाड़ी को उठा लाई और सीज कर दिया साथ ही स्टंटबाज युवक राज के खिलाफ मुकदमा दर्ज भी दर्ज कर दिया है । ये कार्यवाही एक सबक है रईसजादों के खिलाफ अगर कानून को कोई भी हाथ में लेगा तो पुलिस कहर बनकर टूटेगी वो चाहे जितने भी पहुंच वाला क्यों न हो क्योंकि राज के पिता इलाहाबाद हाईकोर्ट के जाने माने अधिवक्ता है लेकिन पुलिस ने उनकी एक भी न सुनी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चर्चित खबरे