सेवा संकल्प अभियान के तहत विधानसभा वार रोजगार मेलों के निर्देश के क्रम में विधान सभा सोरांव का आयोजन किया गया

प्रयागराज। आज दिनांक 26.09.2026 को क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय प्रयागराज द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत विवेकानन्द निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, भावापुर, शिवगढ़, सोरांव, परिसर प्रयागराज में विधानसभा वार रोजगार मेलों के निर्देश के क्रम में विधान सभा सोरांव का आयोजन किया गया। इस मेले में मुख्य अतिथि विधायक गुरू प्रसाद मौर्य ने युवा प्रतिभागियों को रोजगार कार्यालय द्वारा प्रदान किये जा रहे निजी क्षेत्र की कम्पनियों में प्रतिभाग कर अपना भविष्य बनायें तथा देश की प्रगति में योगदान करें। कार्यक्रम में बालते हुए सहायक निदेशक सेवायोजन राजीव कुमार यादव ने कार्यालय द्वारा चलायी जा रही शासन की युवा बेरोजगारों को सेवायोजित कराने के प्रयास में सहभागिता करें तथा मेले में आयी प्राइवेट सेक्टर की कम्पनियों में दिये जा रहे अवसरों का लाभ उठायें।

सेवायोजन कार्यालय सदैव आपके सहयोग में तत्पर है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्थान के प्रबन्धक राजेन्द्र सिंह ने सक्रिय योगदान दिया तथा इस क्षेत्र के बेरोजगारों को सेवायोजित कराने का प्लेटफार्म उपलब्ध कराया। कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन उप निदेशक सेवायोजन रविशेखर आनन्द ने सभी उपस्थित कम्पनियों के गणमान्य रिप्रजेंटेटिव, संस्थान के सभी सहयोगियों एवं विधायक का रोजगार मेले में उपस्थिति के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मेले में कुल 657 अभ्यर्थियों का चयन प्राइवेट सेक्टर की कम्पनियों के विभिन्न योग्यतानुरूप पदों पर किया गया । इस रोजगार मेले में कुल 1206 बेरोजगार अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया।

