November 14, 2026

22 नवंबर को होगा अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा का महाधिवेशन

0

*22 नवंबर को होगा अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा का महाधिवेशन*

महाधिवेशन में चुने जाएंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष *शिव कुमार वैश्य*

प्रयागराज। अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा के राष्ट्रीय संरक्षक शिव कुमार वैश्य की अध्यक्षता में आगामी होने वाले महासभा की महाधिवेशन की तैयारी को लेकर केसर विद्यापीठ इंटर कॉलेज चौक में हुई बैठक आयोजित किया गया इस अवसर पर और उन्होंने बताया कि संवैधानिक रूप से महाधिवेशन में महासभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना जाएगा।
प्रदेश महामंत्री प्रमिल केसरवानी ने बताया कि
आगामी 22 नवंबर दिन रविवार को
केसरवानी समाज का राष्ट्रीय महाधिवेशन इस बार प्रयागराज की पावन भूमि स्थान केसर विद्यापीठ इंटर कॉलेज में प्रातः 10 बजे से होगा, जिसमें
राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव सम्पन्न होगा, चुनाव में भारतवर्ष के सभी प्रदेशों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। जो राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में अपना मतदान करेंगे। प्रदेश प्रवक्ता राजेश केसरवानी ने बताया कि कार्यक्रम को संपन्न कराने के लिए स्वागत अध्यक्ष की जिम्मेदारी रमेश चन्द्र केसरवानी को सर्वसम्मति से चुना गया।
बैठक का संचालन राष्ट्रीय प्रबंधन मंत्री विनोद केसरवानी एडवोकेट ने किया।
उक्त बैठक में सर्वश्री ओपी गुप्ता,प्रदेश अध्यक्ष श्री तीर्थराज गुप्ता, भूपेन्द्रनाथ केसरवानी, संतोष केसरवानी, नवीन केसरवानी, योगेन नाथ केशरवानी,राजेन्द्र केसरवानी कन्हैयालाल गुप्ता, सुरेश केशरवानी, परवेश केसरवानी राजेश केशरवानी अमित गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चर्चित खबरे