November 15, 2026

बाल दिवस पर चाचा नेहरु बने चाचा के प्यारे

0

*बाल दिवस पर चाचा नेहरु बने चाचा के प्यारे*


प्रयागराज। माँ भारती विद्या मन्दिर, तिलकनगर, अल्लापुर में बाल दिवस पर बाल मेले का आयोजन हुआ। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं जवाहर लाल नेहरू को याद किया गया। माँ सरस्वती को पुष्पार्चन एवं दीपप्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दुर्गेश दुबे ने नन्हे मुन्ने बच्चों को शुभाशीष देकर बाल दिवस की शुभकामना दी। कार्यक्रम में सतीश कुमार गुप्त विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित रहे। *विश्व प्रसिद्ध राजेन्द्र तिवारी दुकान जी की महती उपस्थिति रही*। विद्यालय के प्रबन्धक सुधीर द्विवेदी , प्रधानाचार्य प्रमिला द्विवेदी, वरिष्ठ शिक्षिका नीता मिश्रा आदि शिक्षिका, अभिभावक एवं क्षेत्रीय गणमान्य जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अतिथिगण को अंगवस्त्रम एवं पुष्पगुच्छ प्रदान कर अभिनन्दन किया गया एवं कार्यक्रम में अभ्यागत अतिथिगण का प्रधानाचार्य ने आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *