पटना इंटलेक्चुअल मीट ‘कादरी-40″ में शिरकत करेंगे रब्बानी

बिहार की राजधानी पटना में प्रतियोगी छात्रो के लिए “क़ादरी-40” एजुकेशनल मिशन का शुभारंभ के सम्बन्ध मे आयोजित कार्यक्रम में मोहम्मद एरम रब्बानी विशिष्टतौर पर सम्मिलित होकर अपने विचार व्यक्त करेंगे।
देश की अग्रणी एंव प्रतिष्ठित धार्मिक संस्थान “एदारे शरिया” के पटना स्थित मुख्यालय के ‘रईस-उल-कलम सेमिनार हाल’ में 27 सितंबर को सुबह 10 बजे आयोजित हो रही है
फूलपुर क्षेत्र से मशहूर वरिष्ठ समाजसेवी, शिक्षक एंव वरिष्ठ राजनीतिक व्यक्ति मोहम्मद एरम रब्बानी बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत कर सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर देशभर के कई विद्वान शिक्षा, देश की एकता, भाईचारा, सामाजिक सुधार, मानवता, बेरोज़गारी एंव मानवाधिकार जागरूकता आदि विषयों पर संबोधन प्रस्तुत करैगे। रब्बानी के शिरकत करने की सूचना के बाद क्षेत्र के बौद्धिक एवं सामाजिकगणों में खुशियों एंव प्रशंसा की लहर देखी जा रही है।

