लूकरगंज के मंदानी हॉस्पिटल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
लूकरगंज के मंदानी हॉस्पिटल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

प्रयागराज। 26 सितंबर 2026/ लूकरगंज स्थित मंदानी हॉस्पिटल में आज अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगते ही अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और समय रहते आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई…!!