September 27, 2026

विश्व हिंदू परिषद की प्रांतीय मार्गदर्शक मंडल बैठक आयोजित

0

विश्व हिंदू परिषद की प्रांतीय मार्गदर्शक मंडल बैठक आयोजित

धर्माचार्यों ने धर्म, संस्कार और सेवा के मूल्यों को मजबूत करने पर दिया जोर

वाराणसी। विश्व हिंदू परिषद के धर्माचार्य संपर्क विभाग, काशी प्रांत की ओर से प्रांतीय मार्गदर्शक मंडल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न संत-महात्माओं और धर्माचार्यों ने सहभागिता की तथा धार्मिक एवं सामाजिक विषयों पर विचार-विमर्श किया।

कार्यक्रम में श्रद्धेय अशोक सिंघल जी की जन्म शताब्दी वर्ष के संदर्भ में उनके योगदान और विचारों को स्मरण किया गया। संतों ने समाज में धर्म, संस्कार और सेवा के मूल्यों को मजबूत करने पर जोर दिया।

बैठक में संत-महात्माओं ने आपसी समन्वय के साथ समाजहित में कार्य करने तथा सनातन संस्कृति के संरक्षण और प्रसार से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इस दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं ने संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चर्चित खबरे