October 25, 2024

सतना जिले की चित्रकूट विधानसभा पहुंची प्रियंका गांधी

0

सतना जिले की चित्रकूट विधानसभा पहुंची प्रियंका गांधी

कांग्रेस पार्टी प्रत्यासी नीलांशू चतुर्वेदी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने चित्रकूट पहुंची प्रियंका गांधी।

प्रियंका गांधी द्वारा मंच से शुरु किया गया संबोधन।

कामता नाथ महाराज और बड़े देव बाबा की जय के साथ प्रियंका गांधी द्वारा शुरु किया गया संबोधन।

प्रियंका गांधी ने कहा कि चुनाव के पहले ही भाजपा को लाडली बहनाओं की याद आती है।

कांग्रेस पार्टी अगर सत्ता में आई तो कर्मचारियों की पुरानी पेंशन लागू की जाएगी।किसानों की कर्ज माफी की जाएगी।

कांग्रेस पार्टी की जहां जहां सरकारें हैं,वहा पुरानी पेंशन लागू की जा रही है।

प्रियंका गांधी ने कहा कि हम जाती गत जन गणना करवाना चाहते हैं जिससे कि सभी जातियों को उनका सही प्रतिनिधित्व मिल सके।

भाजपा जातिगत जन गणना करवाने के खिलाफ है।भाजपा केवल धर्म की बात करती है।भाजपा को लगता है कि हम धर्म के नाम पर लोगों को भड़काकर सत्ता हासिल कर लेंगे।

कांग्रेस पार्टी अगर सत्ता में आई तो 25 लाख रुपए तक जीवन बीमा मुफ्त प्रदान किया जाएगा।छात्रों की प्रतियोगी परीक्षाओं की फीस माफ की जाएगी। कक्षा एक से 12 तक निशुल्क शिक्षा प्रदान की जाएगी।साथ बच्चों को प्रतिमाह पांच सौ,आठ सौ और एक हजार रु प्रदान किए जाएंगे।

तेंदू पत्ता 4 हजार रु प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे।कांग्रेस की सरकार आने के बाद दो वर्षों में दो लाख रिक्त पद भरे जायेंगे।

आवारा पशुओं की समस्या के निदान हेतु गौठानो का निर्माण किया जाएगा।छत्तीसगढ़ राज्य की तरह सरकार गोबर खरीदेगी।

किसान आज बेहद परेशान हैं, खाद और यूरिया के लिए परेशान है।तो वही भाजपा की सरकारें अडानी,अंबानी के लिए काम कर रही है।

www.khabarjagat24.com
रिपोर्ट उदय नारायण अवस्थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चर्चित खबरे