September 25, 2026

बौद्धिक सम्मेलन में शिरकत के लिए पटना जाएंगे रब्बानी

0

बौद्धिक सम्मेलन में शिरकत के लिए पटना जाएंगे रब्बानी

बिहार की राजधानी पटना में “इंपैक्ट इंटेलेक्चुअल मीट” का आयोजन किया जा रहा है देश की अग्रणी सामाजिक संस्था जो शिक्षा स्वास्थ्य और रोजगार सहित अन्य कई विषयों पर व्यापक कार्य करने वाली संस्था “इंपैक” के द्वारा 27 सितंबर को पटना के प्रतिष्ठित अंव ऐतिहासिक उर्दू भवन मे आयोजित राष्ट्रीय स्तर की बौद्धिक सम्मेलन में देश भर विद्वान सम्मिलित होंगे। फूलपुर क्षेत्र से मशहूर वरिष्ठ समाजसेवी, शिक्षक एंव वरिष्ठ राजनीतिक व्यक्ति श्री मोहम्मद एरम रब्बानी बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत कर सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर देशभर के कई विद्वान शिक्षा, देश की एकता, भाईचारा, सामाजिक सुधार, मानवता, बेरोज़गारी एंव मानवाधिकार जागरूकता आदि विषयों पर संबोधन प्रस्तुत करैगे। श्री रब्बानी के शिरकत करने की सूचना के बाद क्षेत्र के बौद्धिक एवं सामाजिकगणों में खुशियों एंव प्रशंसा की लहर देखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *