November 8, 2026

पुलिस लाइन में एसपी दीपक भूकर ने पुलिसकर्मियों के साथ मनाई दीपावली, मिठाई बांटकर दी शुभकामनाएं

0

 

*पुलिस लाइन में एसपी दीपक भूकर ने पुलिसकर्मियों के साथ मनाई दीपावली, मिठाई बांटकर दी शुभकामनाएं

*प्रतापगढ़* दीपावली के पावन पर्व पर पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने पुलिस लाइन में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ खुशियां साझा करते हुए दीपावली मनाई। इस दौरान उन्होंने पटाखे फोड़े, मिठाई वितरित की और सभी पुलिसकर्मियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

एसपी दीपक भूकर ने सभी के उज्ज्वल भविष्य, सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी त्योहारों के अवसर पर भी अपने परिवार से दूर रहकर आमजन की सुरक्षा में मुस्तैदी से तैनात रहते हैं। उनके समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के कारण जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था कायम रहती है।

उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से त्योहार के दौरान पूरी सतर्कता, जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना और त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार भाटी एवं बृजनंदन राय, सीओ सिटी आशुतोष मिश्रा, सीओ प्रशांत राज हुड्डा, सीओ पट्टी प्रदीप सिंह, सीओ लाइन रविंद्र सिंह, सीओ लालगंज राजीव द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चर्चित खबरे