November 8, 2026

अमित सिंह ‘रणविजय सिंह’ ने ग्रहण किया राष्ट्रीय हिन्दू संगठन के उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष का पदभार

0

अमित सिंह ‘रणविजय सिंह’ ने ग्रहण किया राष्ट्रीय हिन्दू संगठन के उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष का पदभार

भव्य समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिलाई शपथ, 19 नवंबर से देशव्यापी हिन्दू राष्ट्र आंदोलन का होगा शुभारंभ; समारोह के बाद निकाली गई रैली

प्रयागराज। राष्ट्रीय हिन्दू संगठन द्वारा शनिवार, 7 नवंबर 2026 को प्रयागराज स्थित प्रयाग संगीत समिति, सिविल लाइंस में उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अमित सिंह ‘रणविजय सिंह’ का पदभार ग्रहण समारोह भव्य एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में लगभग 1200 हिन्दू जनों की उपस्थिति रही। विभिन्न क्षेत्रों से आए संगठन के पदाधिकारियों, संत समाज, अधिवक्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों ने सहभागिता की।
समारोह का प्रमुख आकर्षण नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अमित सिंह ‘रणविजय सिंह’ का पदभार ग्रहण एवं शपथ ग्रहण रहा। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सत्येंद्र दुबे ‘सत्या’ ने उन्हें संगठन के प्रति निष्ठा, समर्पण, अनुशासन एवं निर्धारित दायित्वों के ईमानदारीपूर्वक निर्वहन की शपथ दिलाई ।
समारोह के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र दुबे ‘सत्या’ ने आगामी 19 नवंबर 2026 को राष्ट्रीय हिन्दू संगठन द्वारा देशव्यापी हिन्दू राष्ट्र आंदोलन के प्रथम चरण के शुभारंभ की घोषणा की।
उन्होंने बताया कि इस दिन देश के सभी हिन्दू सांसदों को ज्ञापन सौंपकर उनसे संसद में हिन्दू राष्ट्र के विषय को उठाने तथा इस पर संसदीय चर्चा कराने की मांग की जाएगी। संगठन की योजना इस अभियान को प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र तक पहुँचाने और प्रत्येक हिन्दू परिवार तक इस विषय की जानकारी पहुँचाने की है। इसके माध्यम से सांसदों से इस मांग पर उनके सार्वजनिक रुख एवं संसदीय भूमिका के संबंध में जवाबदेही की मांग भी की जाएगी।
मुख्य अतिथि कुलभूषण ओझा (पूर्व पुलिस उपाधीक्षक) ने अपने संबोधन में संगठनात्मक एकता, सामाजिक समरसता एवं समाज के प्रति जिम्मेदारियों के निर्वहन पर बल दिया।
पूज्य कौशल्या नंद गिरि जी (टीना माँ) ने अपने उद्बोधन में भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना एवं सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला।
राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र दुबे ‘सत्या’ ने संगठन की विचारधारा, विस्तार एवं आगामी कार्ययोजनाओं पर अपने विचार रखे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक दायित्वों को निष्ठा एवं अनुशासन के साथ निभाने का आह्वान किया।
संरक्षक इंद्र कुमार चतुर्वेदी (वरिष्ठ अधिवक्ता) ने संगठन की निरंतरता, अनुशासन एवं वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन में नई पीढ़ी की सहभागिता को महत्वपूर्ण बताया।
कार्यक्रम संचालक अभयानंद मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन की वास्तविक मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता, आपसी समन्वय, अनुशासन और सामूहिक सहभागिता से सुनिश्चित होती है। उन्होंने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संगठन की भावी योजनाओं में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

*पदभार ग्रहण समारोह के सफल समापन के पश्चात राष्ट्रीय हिन्दू संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके उपरांत उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों द्वारा रैली निकाली गई। इस दौरान देशभक्ति, संगठनात्मक एकता एवं सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया।*

कार्यक्रम प्रभारी एवं केंद्रीय विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा ‘जीतू’ ने समारोह की सफलता पर सभी अतिथियों, संतजनों, पदाधिकारियों, अधिवक्ताओं एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि किसी भी संगठन की वास्तविक शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ताओं, आपसी समन्वय और सामूहिक जिम्मेदारी में निहित होती है। सभी के सहयोग और सहभागिता से यह आयोजन सफल हो सका है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलेगी एवं हिन्दुराष्ट्र आंदोलन में उत्तर प्रदेश अग्रणी भूमिका में होगा ऐसा विश्वास है हमें अपने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष के आज तक के संघर्षों एवं कार्य कष्टमय पर।

समारोह में मुख्य रूप से सुशांत बाजपेयी, चंदन अरोड़ा, विक्रम चौधरी, पुजेश सिंह, प्रिंस पंडित, गौरव पांडेय, अजीत पंडित, नीरज तिवारी, चक्रधर पांडेय, आशुतोष यादव एवं शाश्वत सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं लगभग 1200 हिन्दू जन उपस्थित रहे।
समारोह का समापन संगठनात्मक एकता, सामाजिक दायित्व एवं समर्पण के संकल्प के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चर्चित खबरे