November 12, 2026

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब का वार्षिक चुनाव 12 दिसंबर को

0

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब का वार्षिक चुनाव 12 दिसंबर को।

प्रयागराज।इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के संयोजक, (वीरेन्द्र पाठक) ने आज इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब के कार्यालय में बैठक में आगामी वर्ष के कार्यकारिणी के चुनाव की घोषणा की।
इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब की परंपरा के अनुसार हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 12 दिसंबर को नई कार्यकारिणी के अध्यक्ष और सचिन अपना पदभार ग्रहण कर लेंगे।
सर्वसम्मति से निर्णय के अनुसार इस बार सदस्य और प्राथमिक सदस्य दोनों को मताधिकार दिया गया है।
क्लब संयोजक ने चुनाव घोषित करते हुए बताया कि अध्यक्ष और सचिव के लिए अर्हता इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब का सदस्य होना तथा वर्किंग जनर्लिस्ट होना आवश्यक है।
प्राथमिकता के आधार पर सभी सदस्य स्वयं का या अन्य किसी तीन व्यक्ति का अधिकतम नाम अध्यक्ष और सचिव के लिए भेज सकते हैं।
चुनाव समिति इन नामों का परीक्षण कर, एक दिसंबर को घोषणा करेगी। 10 दिसंबर तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। अगर 10 दिसंबर तक एक पद पर दो या दो से अधिक नाम होते हैं, तो 12 दिसंबर को शाम 4:00 बजे इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब कार्यालय में मतदान होगा।
मत विभाजन में ज्यादा मत प्राप्त करने वाले को चुना जाएगा।
उसी दिन अध्यक्ष और सचिव का पद ग्रहण भी होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *