दशाश्वमेध घाट पर “स्वच्छ घाट, स्वच्छ प्रयागराज” अभियान के अंतर्गत हर दुकान दस्तक अभियान

*प्रयागराज। ज़ोन- 04 के अंतर्गत वार्ड संख्या 73 दारागंज, दशाश्वमेध घाट पर “स्वच्छ घाट, स्वच्छ प्रयागराज” अभियान के अंतर्गत हर दुकान दस्तक अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया घाटों का निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त शादाब आलम सर एवं S.F.I श्रीरंजन श्रीवास्तव सर भी मौजूद रहे।*

अभियान के दौरान स्थानीय नागरिकों एवं घाट पर उपस्थित लोगों को माँ गंगा तथा गंगा घाटों की साफ-सफाई और स्वच्छता बनाए रखने के प्रति जागरूक किया गया। लोगों को बताया गया कि प्रयागराज की पहचान उसके पवित्र एवं सुंदर घाटों और माँ गंगा से जुड़ी हुई है, इसलिए इनकी स्वच्छता बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

*जागरूकता अभियान के माध्यम से लोगों से अपील की गई कि वे गंगा घाटों पर कूड़ा-कचरा न फैलाएं तथा प्लास्टिक, पॉलीथिन एवं अन्य अपशिष्ट सामग्री को माँ गंगा में न डालें। पूजा-पाठ के बाद फूल-माला एवं अन्य पूजा सामग्री को भी गंगा में प्रवाहित करने के बजाय निर्धारित स्थान पर रखें, जिससे माँ गंगा को प्रदूषण से बचाया जा सके।*

लोगों को यह भी समझाया गया कि घाटों पर स्वच्छता बनाए रखने के लिए कूड़े को इधर-उधर न फेंकें, सार्वजनिक स्थानों को गंदा न करें तथा साफ-सुथरे एवं सुंदर घाटों के निर्माण में नगर निगम का सहयोग करें। स्वच्छ घाट न केवल पर्यावरण और स्वास्थ्य के लिए आवश्यक हैं, बल्कि प्रयागराज की धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक पहचान को भी मजबूत बनाते हैं।
*अभियान के माध्यम से सभी नागरिकों से संकल्प लेने की अपील की गई कि वे माँ गंगा को स्वच्छ रखने, घाटों की नियमित साफ-सफाई बनाए रखने तथा दूसरों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने में अपना योगदान देंगे।*
संदेश:
*“स्वच्छ रहेंगे गंगा के घाट, तभी बनेगा प्रयागराज स्वच्छ और सुंदर महान।”*
*“माँ गंगा की स्वच्छता का रखें ध्यान, स्वच्छ घाट बनाना है हम सबका अभियान।”*

