होलागढ़ में दो बाइकों की भिड़ंत में एक भाई की गई जान, दूसरा घायल

रिपोर्ट विनोद जी गंगापार
प्रयागराज। बहन की शादी का कार्ड बांटने जा रहे बाइक सवार दो भाईयों को तेज रफ्तार की बाइक से भिंड़त हो गई। जिसमें एक भाई की मौत हो गई। जबकि दूसरा भाई घायल हो गया ऋ वहीं घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को उपचार के लिए भेजते हुए मृतक शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर कार्रवाई करने में जुटी रही।
होलागढ़ थाना क्षेत्र यादवपुर निवासी विकास कुमार अपने भाई अक्षय कुमार के साथ बहन की शादी का कार्ड बांटने के लिए बाइक से मुकुंदपुर की तरफ जा रहे थे। बताया जाता है कि जैसे ही वह दोनों भाई बाइक से तरती के समीप गंगा एक्सप्रेसवे सर्विस मार्ग से जाते समय तेज रफ्तार की आ रही बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर तेज होने के चलते वह दोनों बाइक से दूर जा गिरे। जिसमें बाइक सवार अक्षय कुमार गौतम (30) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा भाई विकास घायल हो गया। वहीं घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया । जबकि पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस के लिए भेज दिया। घटना की खबर जैसे ही गांव पहुंची तो कोहराम मचा गया। फिलहाल बहन की शादी की तैयारी वाले घर में मातम छा गया है।

