November 12, 2026

शंभू नाथ ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट, झलवा, प्रयागराज परिसर, विधानसभा शहर पश्चिम में दो दिवसीय बृहद रोजगार महोत्सव 2026 का आयोजन

0

शंभू नाथ ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट, झलवा, प्रयागराज परिसर, विधानसभा शहर पश्चिम में दो दिवसीय बृहद रोजगार महोत्सव 2026 का आयोजन

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, प्रयागराज एवं शंभू नाथ ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट झलवा, प्रयागराज के संयुक्त पतत्वाधान में दिनांक 17.11. 2026 एवं दिनांक 18.11. 2026 को प्रातः 10:00 बजे से शंभू नाथ ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट, झलवा, प्रयागराज परिसर, विधानसभा शहर पश्चिम में दो दिवसीय बृहद रोजगार महोत्सव 2026 का आयोजन किया जा रहा है। इस दो दिवसीय रोजगार महोत्सव में निजी क्षेत्र की 100 प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा लगभग 40,000 से अधिक पदों पर सीधे भारती की जानी है, जिसमें वेतनमान रुपया 10,000 से 40,000 तक वेतन दिया जाएगा। उक्त रोजगार महोत्सव में दिनांक 17.11.2026 को जूनियर हाईस्कूल, हाई स्कूल, इंटर, स्नातक, बीए, बीकॉम, बीएससी, बीबीए, बीसीए, बीई आदि परास्नातक के बेरोजगार अभ्यर्थी एवं दिनांक 18.11.26 को आईटीआई, डिप्लोमा, पॉलिटेक्निक, बीटेक, एमबीए, आदि उत्तीर्ण आयु सीमा 18 से 45 वर्ष के बेरोजगार बेरोजगार अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। इस रोजगार मेले में अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल पर अपना पंजीयन करके अपने समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्र, अंक पत्र एवं जाति प्रमाण पत्र की छाया प्रति के साथ प्रतिभाग कर सकते हैं। अभ्यर्थी रिक्तियों से संबंधित विस्तृत विवरण रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर प्राप्त कर सकते हैं। इस मेले में प्रतिभा हेतु यात्रा भत्ता देय नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *