भारत में नए साल 2024 का आगाज, कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक जश्न में डूबे लोग
भारत में नए साल का आगाज हो गया है। लोगों ने पटाखे फोड़कर 2024 का स्वागत किया। इसी के साथ, लोगों ने 2023 को बाय-बाय कह दिया। देशभर में जश्न का माहौल हैं। लोग एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दे रहे हैं। आधी रात के बावजूद नए साल की खुशी में देशभर के मुख्य बाजारों में रौनक देखने को मिली।
दिल्ली के प्रसिद्ध झंडेवालान मंदिर में साल 2024 की पहली आरती हुई। आरती में भारी संख्या में भक्त भी उपस्थित हुए। उन्होंने मां दुर्गा से मन्नतें मांगी और बेहतर साल की कामना की।
नए साल का जश्न मनाने के लिए लोग भारी संख्या में नई दिल्ली के कनॉट पैलेस भी पहुंचे। यहां उन्होंने डांस कर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।