भाई दूज से पहले सुजावन देव मंदिर पहुंचे डीसीपी मनीष शांडिल्य, यमुना किनारे सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
*भाई दूज से पहले सुजावन देव मंदिर पहुंचे डीसीपी मनीष शांडिल्य, यमुना किनारे सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा*

*प्रयागराज* भाई दूज के पर्व को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में डीसीपी मनीष शांडिल्य ने सुजावन देव मंदिर पहुंचकर यमुना नदी के किनारे की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंदिर परिसर और यमुना घाट के आसपास सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने और आवश्यक सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
डीसीपी ने संबंधित अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुविधा, सुचारु आवागमन और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए जरूरी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने को कहा। उन्होंने पर्व के दौरान पुलिस की सक्रिय मौजूदगी बनाए रखने और सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश भी दिए।

