September 18, 2026

पार्कों के जीर्णोद्धार एवं सुविधाओं के विकास के दृष्टिगत मंडलायुक्त ने किया तीन प्रमुख पार्कों का निरीक्षण

0

*पार्कों के जीर्णोद्धार एवं सुविधाओं के विकास के दृष्टिगत मंडलायुक्त ने किया तीन प्रमुख पार्कों का निरीक्षण*

मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम. ने उपाध्यक्ष प्रयागराज विकास प्राधिकरण श्री ऋषिराज एवं अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ जनपद के सुमितानंदन पंत पार्क (हाथी पार्क), ट्रैफिक पार्क एवं पी.डी. टंडन पार्क का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पार्कों के जीर्णोद्धार, लैंडस्केपिंग में सुधार तथा बच्चों के लिए सुविधाओं को और अधिक आकर्षक एवं किड्स-फ्रेंडली बनाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सुमितानंदन पंत पार्क (हाथी पार्क) में बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के गेमिंग जोन विकसित करने, हाथी राइड के समीप दो अतिरिक्त हाथी स्थापित करने तथा बोटिंग के लिए निर्मित छोटी झील का जीर्णोद्धार कराने के निर्देश दिए। साथ ही पार्क में आने वाले आगंतुकों के लिए खान-पान की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु टेंडर के माध्यम से सेवा प्रदाताओं को आबद्ध करने को कहा।

ट्रैफिक पार्क में वर्तमान में गो-कार्टिंग, बच्चों के लिए 5D थिएटर एवं अन्य राइड्स की व्यवस्था है। मंडलायुक्त ने इनके अतिरिक्त वर्तमान समय में बच्चों के बीच प्रचलित अन्य मनोरंजक गेम्स एवं गतिविधियों को भी शामिल करने के निर्देश दिए, ताकि पार्क को और अधिक आकर्षक एवं मनोरंजक बनाया जा सके। मंडलायुक्त ने इन सभी कार्यों के संबंध में संबंधित एजेंसियों से आवश्यक सुझाव प्राप्त करने तथा प्रस्तावित कार्यों को समेकित करते हुए आगामी बैठक में विस्तृत प्रेजेंटेशन प्रस्तुत करने के निर्देश उपाध्यक्ष, प्रयागराज विकास प्राधिकरण को दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चर्चित खबरे