August 15, 2026

80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंडलायुक्त कैंप कार्यालय एवं आयुक्त कार्यालय में ध्वजारोहण

0

80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंडलायुक्त कैंप कार्यालय एवं आयुक्त कार्यालय में ध्वजारोहण

आज 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम. द्वारा मंडलायुक्त कैंप कार्यालय एवं आयुक्त कार्यालय में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर मंडलायुक्त ने सभी को संविधान के प्रति निष्ठावान रहते हुए अपने दायित्वों का पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।

मंडलायुक्त ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपने मौलिक कर्तव्यों के प्रति सजग रहते हुए देशहित में पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने तथा कार्यालय एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा एवं उसके उचित रख-रखाव को सामूहिक जिम्मेदारी मानते हुए इसके संरक्षण के लिए भी सभी को प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि अपने कर्तव्यों का ईमानदारी एवं निष्ठा से निर्वहन करना भी सच्ची देशभक्ति है। प्रत्येक नागरिक को संविधान, राष्ट्र की एकता एवं अखंडता, सार्वजनिक संपत्ति, पर्यावरण एवं स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए सजग रहना चाहिए। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि वे अपने मौलिक कर्तव्यों के प्रति सजग रहते हुए अपने कार्यों एवं व्यवहार के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान दें तथा जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।

शासन के निर्देशों के क्रम में इस अवसर पर राष्ट्रगान एवं वंदे मातरम् का सामूहिक गायन भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *