November 15, 2026

अखीलेश यादव की सरकार बनने पर पीडीए को मिलेगा पूरा हक़ और सम्मान* (इफ्तेखार हुसैन)

0

*अखीलेश यादव की सरकार बनने पर पीडीए को मिलेगा पूरा हक़ और सम्मान* (इफ्तेखार हुसैन)

प्रयागराज:-समाजवादी पार्टी महानगर अध्यक्ष सैय्यद इफ्तेखार हुसैन की अध्यक्षता व रवीन्द्र यादव रवि के संचालन में चौक स्थित महानगर कार्यालय में कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों व बूथ स्तर तथा विधानसभा क्षेत्र के समस्त सपा नेताओं की उपस्थिति में एक बैठक हुई।श्री इफ्तेखार ने सपाईयों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में अब ज़्यादा दिन नहीं बचे हैं ।जल्द ही चुनाव की घोषणा हो सकती है। वहीं सदस्यता अभियान व बि एल ओ से मिलकर अधिक से अधिक वोटर बढ़ाने पर ज़ैर दिया।कहा हमें अभी से पीडीए समाज के बीच आदरणीय अखिलेश यादव के विचारों और उनके द्वारा सत्ता प्राप्त होने के बाद लोगों को अपने नेता के एजेंडे और घोषणाओं को सेक्टर व बूथ स्तर पर आमजन को बताना होगा।महानगर महासचिव रवीन्द्र यादव रवि ने संचालन करते हुए कहा कि भाजपा भ्रष्टाचार और दंगा फसाद ,गौऊ गोबर से अभी तक उबर नहीं पाई है।वह बेरोज़गारों ,बुलडोज़र से ग़रीबों को उजाड़ने और अल्पसंख्यकों,पिछड़ों,दलितों व समाज के उन लोगों को अपना निशाना बना रही है जो खुल कर उसकी सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाते हैं।कहा वर्तमान योगी सरकार गुंडों और माफियाओं को एक तरफ मिट्टी में मिला देने की बात तो करती है लेकिन दूसरी ओर भाजपा के संरक्षण और भाजपा में शामिल माफियाओं को पूरा संरक्षण देने के साथ उनके उपर कोई कार्रवाई नहीं करती।बैठक में कई अन्य नेताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
सैय्यद इफ्तेखार हुसैन, रवीन्द्र यादव रवि,महबूब उस्मानी, संदीप यादव, तारिक़ सईद अज्जू, संतोष कुमार यादव,रवि गुप्ता, मृत्युंजय पाण्डेय,मेजर दिनेश यादव, मोहम्मद तहज़ीब अली,मशहद अली खां, रमाकांत सिंह पटेल,नेपाल सिंह पटेल,सैय्यद मोहम्मद हामिद,मोहम्मद सऊद,हरीशचंद्र श्रीवास्तव,पंकज साहू,भोला पाल,दीप माला,सवीता कैथवास,आरती पाल,राम भवन यादव,ताहिर उमर,संतोष निषाद,सुधीर निषाद,दीलीप कुमार प्रजापति,रवि भारतीया,रेहान अहमद,जिज्ञांशू यादव, श्री किशुन सिंह,शरद सिंह पटेल,अंकित पटेल,गौरव वर्मा,वेद प्रकाश सिंह,संजू यादव आदि उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चर्चित खबरे