August 16, 2026

नाले में डूबने से दो बालिकाओं की हुई मौत,परिवार में मचा कोहराम

0

 

*नाले में डूबने से दो बालिकाओं की हुई मौत,परिवार में मचा कोहराम*

रिपोर्ट दिलीप जैन बीरेंद्र गुप्ता

*बांदा*-नाले में नहाने के दौरान डूबने से दो बालिकाओं की मौत हो गई। मौत के बाद मृतका के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने पंचनामे के बाद शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जनपद के बिसंडा थाना क्षेत्र के हस्तम गांव में राधिका 9 पुत्री श्रवण कुमार,अंशिका 9 पुत्री शिवशंकर निवासी दिवली कोतवाली नरैनी की नाले में नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। बताया गया कि अंशिका विगत दिनों अपनी बुआ के घर आई हुई थी। दोनों बहनें खेलते-खेलते गांव स्थित नाले में नहाने चली गईं। नहाने के दौरान गहरे पानी में समा जाने के कारण राधिका और अंशिका डूब गईं। आसपास के लोगों ने देखा तब सूचना परिजनों को दी। जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे ,काफी देर तक खोजबीन की। इसके बाद दोनों को नाले से बाहर निकाला। उपचार के लिए दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां डॉक्टरों नेh दोनों बच्चियों को परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चर्चित खबरे