“बांदा पुलिस बनी फरिश्ता: 90 फीट गहरे कुएं में कूदे युवक को 4 घंटे के रेस्क्यू के बाद जिंदा निकाला”

0

“बांदा पुलिस बनी फरिश्ता: 90 फीट गहरे कुएं में कूदे युवक को 4 घंटे के रेस्क्यू के बाद जिंदा निकाला”

रिपोर्ट दिलीप जैन बीरेंद्र गुप्ता

बांदा से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने उत्तर प्रदेश पुलिस के मानवीय चेहरे को फिर से उजागर कर दिया है। पारिवारिक कलह से परेशान होकर एक व्यक्ति ने 90 फीट गहरे कुएं में छलांग लगा दी, लेकिन थाना चिल्ला पुलिस की सतर्कता, सूझबूझ और साहस ने समय रहते उसकी जान बचा ली।

बांदा। जनपद के थाना चिल्ला क्षेत्र में पुलिस की त्वरित कार्रवाई और मानवीय संवेदनाओं ने एक अनमोल जीवन बचा लिया। ग्राम पलरा में पारिवारिक विवाद से आहत एक व्यक्ति ने देर रात खेत में बने लगभग 90 फीट गहरे कुएं में छलांग लगा दी।
घटना की सूचना मिलते ही थाना चिल्ला पुलिस बिना देर किए मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। अंधेरी रात, गहरे कुएं और सीमित संसाधनों जैसी कठिन परिस्थितियों के बावजूद पुलिसकर्मियों ने हार नहीं मानी।
करीब चार घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद पुलिस टीम ने व्यक्ति को सकुशल कुएं से बाहर निकाल लिया। इसके तुरंत बाद एंबुलेंस की सहायता से उसे बेहतर उपचार के लिए रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज, बांदा भेजा गया।
इस साहसिक अभियान में थानाध्यक्ष आनंद कुमार साहू, उपनिरीक्षक कमल सिंह, हेड कांस्टेबल प्रेमपाल सिंह और कांस्टेबल अजय यादव ने कर्तव्यनिष्ठा, साहस और मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए एक परिवार की खुशियां लौटाने का काम किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चर्चित खबरे