नोएडा में एक फैमिली के 5 लोगों की मौत के मामले में बड़ा खुलासा बहन और बहनोई गिरिफ्तार

#यूपी के ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा क्षेत्र के नगला श्रीपदम गांव में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है,#पुलिस की जांच के अनुसार, यह मामला फूड पॉइजनिंग का नहीं,बल्कि सामूहिक आत्महत्या का है,जिसके लिए मृतक महेश की दोनों बहनों और जीजा को जिम्मेदार ठहराया गया है,पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक की बड़ी बहन सुनीता,छोटी बहन सपना और जीजा शेखर को गिरफ्तार कर लिया है,शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 की सुबह जब महेश 37 वर्ष,उनकी पत्नी ललिता 35 वर्ष और उनके तीन मासूम बच्चों लड्डू,मिष्टी और साक्षात के शव घर के बिस्तर पर मिले, तो शुरू में आशंका जताई जा रही थी कि रात में मैगी,नूडल्स खाने से फूड पॉइजनिंग हुई है,#लेकिन पुलिस को तफ्तीश के दौरान मुख्य सबूत मिले,पुलिस को मृतक महेश के मोबाइल फोन से एक ऑडियो रिकॉर्डिंग वॉइस नोट मिला है, जो उसने मौत से पहले रिकॉर्ड किया था,#इस वॉइस नोट में महेश ने साफ तौर पर अपनी दोनों बहनों और जीजा को अपने पूरे परिवार की मौत के लिए सीधा जिम्मेदार ठहराया है,जांच में सामने आया कि महेश का अपनी बहनों से पैतृक मकान को लेकर विवाद चल रहा था,#महेश की मां ने करीब 6 महीने पहले वह पैतृक मकान उसकी बड़ी बहन सुनीता के नाम कर दिया था, जिसके बाद बहन ने वहां बिजली का नया कनेक्शन लगवाकर अपना दावा ठोक दिया था,#अपना आशियाना छिन जाने के कारण महेश बेहद मानसिक तनाव में था,पांचों शवों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टरों को जहरीले पदार्थ के सेवन के लक्षण मिले हैं,#मौत की सटीक वजह और रासायनिक तत्वों की पुष्टि के लिए मृतकों का विसरा सुरक्षित रखकर जांच के लिए लैब भेज दिया गया है,मृतक महेश के साले और भाई की तहरीर व मोबाइल से मिले सुसाइड नोट वॉइस रिकॉर्डिंग के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है….!!

