वृक्षारोपण महायज्ञ राष्ट्रव्यापी अभियान का आगाज वसुंधरा को बचाना है हमे पेड़ लगाना है : नन्दी एक पेड़ माँ के नाम लगाने का लिया सिविल डिफेन्स ने संकल्प

0

वृक्षारोपण महायज्ञ राष्ट्रव्यापी अभियान का आगाज

वसुंधरा को बचाना है हमे पेड़ लगाना है : नन्दी

एक पेड़ माँ के नाम लगाने का लिया सिविल डिफेन्स ने संकल्प

प्रयागराज राष्ट्रव्यापी अभियान वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 पर्यावरण संरक्षण हेतु वृहद पौधारोपड़ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने शहीद चन्द्रशेखर आजाद पार्क परिसर में पीपल पाकड़ बरगद के पेड़ लगाकर वृक्षारोण दिवस पर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश । उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा प्रधानमंत्री, मुख्य मंत्री के आह्वाहन पर हरा भरा प्रदेश, खुशियों का संदेश सुरक्षित जीवन समृद्ध परिवेश हमें आने वाली पीढ़ी को देनी है इसके लिए हम सभी को एक पेड़ माँ के नाम संकल्प लेना होगा । जिलाधिकारी कन्ट्रोलर सिविल डिफेन्स मनीष वर्मा ने बताया प्रयागराज में 90 हजार पेड़ लगाने का लक्ष्य है फलदार और आक्सीजन वाले पेड़ लगाने की अपील की । डिप्टी कान्ट्रोर नीरज मिश्रा ने बताया सिविल डिफेन्स सभी डिवीजन में 500 पेड़ लगाने का आज ही शुभारम्भ किया मुख्यालय व लूकरगंज में चीफ वार्डेन अनिल कुमार ने वार्डेन के साथ पौधारोपण किया। इस दौरान वरिष्ठ एडीसी राकेश कुमार तिवारी राजेन्द्र कुमार तिवारी दुकानजी महेन्द्र सक्सेना श्रीकृष्ण तिवारी राजीव भनोट आशीष बाजपेई रवि शंकर द्विवेदी सुरेन्द्र यादव पूनम गुप्ता अजय सिंह दुर्गेंद्र मणि त्रिपाठी सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चर्चित खबरे