अधिवक्ता चक्रधारी तिवारी को प्रयागराज जनपद का जिला अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर आज जनपद न्यायालय, प्रयागराज परिसर में अधिवक्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया

0

 

उत्तर प्रदेश जूनियर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप देवधर तिवारी द्वारा अधिवक्ता चक्रधारी तिवारी को प्रयागराज जनपद का जिला अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर आज जनपद न्यायालय, प्रयागराज परिसर में अधिवक्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं एवं संगठन के पदाधिकारियों ने श्री चक्रधारी तिवारी को पुष्पमालाएं पहनाकर शुभकामनाएं दीं तथा उनके नेतृत्व में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का विश्वास व्यक्त किया।

स्वागत समारोह के उपरांत जनपद न्यायालय परिसर से सिविल लाइंस स्थित हनुमान मंदिर तक एक भव्य रैली निकाली गई। रैली में अधिवक्ताओं एवं संगठन के कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए संगठन की एकता, अधिवक्ता हितों की रक्षा तथा न्याय व्यवस्था को सुदृढ़ करने के संकल्प को दोहराया।

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष श्री चक्रधारी तिवारी ने प्रदेश नेतृत्व, समस्त अधिवक्ताओं एवं संगठन के पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा, संगठन के विस्तार तथा न्यायिक व्यवस्था से जुड़े जनहित के मुद्दों पर पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिवक्ताओं ने चक्रधारी तिवारी के सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चर्चित खबरे