सिविल डिफेंस कर्नलगंज पोस्ट 3 द्वारा शरबत वितरण

प्रयागराज 13 जून 2026 शाम 4: 00 गोविन्दपुर सिचाई कार्यालय के सामने ज्येष्ठ मास कृष्ण पक्ष के त्रयोदशी तिथि पर प्रखण्ड कर्नलगंज की तरफ से बृहद शरबत वितरण कार्यक्रम का डिविजनल वार्डेन डा० शशांक ओझा ने स्टाफ आफिसर नगर एल के अहेरवार डि डि वार्डेन आशीष बाजपेई रवि शंकर द्विवेदी की उपस्थिति में पूजा अर्चना के बाद शरबत वितरण कार्य प्रारम्भ हुआ। इस सेवा कार्य का मुख्य उद्देश्य भीषण गर्मी में लोगों को राहत पहुँचाना तथा राहगीरों को स्वच्छ एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध कराना रहा। तेज धूप और गर्म हवाओं के बीच बड़ी संख्या में राहगीरों एवं स्थानीय नागरिकों ने शरबत पीकर अपनी प्यास बुझाई और इस मानवीय पहल के लिए
सिविल डिफेंस प्रयागराज विभाग की भूरि-भूरि प्रशंसा की एवं स्थानीय नागरिकों ने यह भी कहा कि इस प्रकार की जनहित एवं सेवा भावना से प्रेरित पहल समाज में मानवता, सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश देती है। डाo शंशाक ओझा ने कार्यक्रम आयोजक संजय गुप्ता प्रमोद यादव भोलेश्वर नाथ उपाध्याय चेतन आर्य अशोक गुप्ता दुर्गेन्द्र मणि त्रिपाठी सारथक गुप्ता द्वारा इस पहल की प्रशंशा करते हुए दूसरो के लिए प्रेरणदायक पहल की । इस दौरान स्टाफ आफिसर नागेन्द्र अस्थाना आई सी ओ मारकिन्डेय राय सुनील कुमार गुप्ता अजीतेन्द्र जयसवाल ब्रज भूषण मिश्रा वंश पाल विपिन कुमार मनोज द्विवेदी साहित वार्डेन मौजूद रहे ।

