November 14, 2026

व्यापारी नेता उमेश केसरवानी के निधन से व्यापारियों में शोक की लहर

0

 

व्यापारी नेता उमेश केसरवानी के निधन से व्यापारियों में शोक की लहर

प्रयाग व्यापार मंडल के पूर्व कोषाध्यक्ष , लाल डिग्गी व्यापार मंडल के अध्यक्ष उमेश केसरवानी जी का दिनांक 13/11/26 को हृदयगति रुक जाने के कारण से निधन हो गया।

उमेश केसरवानी जी ने विगत 40 वर्षों से व्यापारियों की समस्याओं के लिए कई आंदोलनों व प्रदर्शन में अपनी अहम भूमिका निभाई व अनेकों लड़ाई लड़ी।

उमेश जी व्यापारियों की समस्याओं के लिए सदेव संघर्षशील व जुझारू नेता रहें।

उनका अंतिम संस्कार रसूलाबाद घाट पर उनके पुत्र देवेश केसरवानी ने किया।

रसूलाबाद घाट पर व्यापारियों के शोक सभा करी जिसमे मुख्य रूप से प्रयाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राणा चावला , सोहेल अहमद , सरदार जतिंदर सिंह , अखिलेश सिंह , सरदार प्रीतम सिंह , गुरुचरण अरोड़ा , अशोकी अरोड़ा , केशव मोहन गुप्ता , महमूद अहमद ख़ान , दिलीप जायसवाल , राजीव कृष्ण श्रीवास्तव , राजू चौरसिया , सरदार दलजीत सिंह , इन्द्रसेन केसरवानी , राकेश केसरवानी , एडवोकेट संजय कृष्ण श्रीवास्तव , कृष्ण भगवान केसरवानी , अनिल केसरवानी , रोहित मेहरोत्रा , कंवल गुलाटी , प्रदीप सचदेव , अंकित केसरवानी , अंकित जायसवाल , रिंकू केसरवानी अम्बर , पार्षद साहिल अरोड़ा , शुभम केसरवानी अकरम शगुन ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चर्चित खबरे