November 13, 2026

नगर निगम द्वारा घाटों पर विशेष रूप से साफ-सफाई, स्वच्छता व्यवस्था एवं संबंधित व्यवस्थाओं की निगरानी के उद्देश्य से व्यापक निरीक्षण एवं अभियान चलाया गया

0

*छठ महापर्व अभियान के अंतर्गत (DCCC) दिखाया गया ।*

*आज नगर निगम द्वारा घाटों पर विशेष रूप से साफ-सफाई, स्वच्छता व्यवस्था एवं संबंधित व्यवस्थाओं की निगरानी के उद्देश्य से व्यापक निरीक्षण एवं अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विभिन्न घाटों की स्वच्छता व्यवस्था का निरीक्षण किया गया तथा घाटों पर साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया गया*
इस अवसर पर घाटों की स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने के संबंध में विस्तृत चर्चा एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। घाटों पर आने वाले श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों से अपील की गई कि वे गंगा एवं घाटों की स्वच्छता बनाए रखने में अपना सहयोग करें तथा पूजा सामग्री, प्लास्टिक एवं अन्य कचरा गंगा में न डालें।

*अभियान एवं निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त, श्री सदाब असलम सर, (ZSO) श्री प्रवीण कुमार सर एवं SFI रंजन श्रीवास्तव सर सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।*
इस दौरान सृष्टि संस्था की टीम द्वारा भी घाटों पर उपस्थित लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। टीम ने नागरिकों को घाटों को स्वच्छ रखने, कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने तथा गंगा में किसी भी प्रकार का प्लास्टिक एवं अपशिष्ट न डालने के लिए प्रेरित किया।
अभियान के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि—
स्वच्छ घाट, स्वच्छ गंगा और स्वच्छ प्रयागराज हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
नगर निगम एवं सृष्टि टीम द्वारा नागरिकों से अपील की गई कि वे स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी करते हुए प्रयागराज के घाटों की स्वच्छता एवं सुंदरता बनाए रखने के लिये सृष्टी बेस्ट मैनेजमेंट के प्रचार वाहक दुकानजी मां गंगा को प्रदूषण से बचाये स्लोगन लिखे परिधान पहनकर हर घाटो मे घूम घूम कर गंगा के प्रति जागरूक कर रहे है गंगा है तो हम है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चर्चित खबरे