सिविल लाइंस हनुमान मंदिर से सुभाष चौराहा तक “नो ई-रिक्शा” ज़ोन घोषित
प्रयागराज में बढ़ते ट्रैफिक जाम को कम करने के लिए प्रशासन ने सिविल लाइंस हनुमान मंदिर से सुभाष चौराहा तक “नो ई-रिक्शा” ज़ोन घोषित किया है। जिले में 60 हजार से ज्यादा ई-रिक्शा संचालित हैं, लेकिन इनमें करीब 30 हजार ही पंजीकृत हैं।
रामबाग फ्लाईओवर, लक्ष्मी टॉकीज चौराहा से पुलिस क्लब चौराहा, पुलिस क्लब से हेलीकॉप्टर चौराहा, कचहरी से विश्वविद्यालय मार्ग समेत कई व्यस्त रास्तों पर ई-रिक्शा संचालन प्रतिबंधित रहेगा। फिलहाल यह व्यवस्था ट्रायल के तौर पर लागू की गई है, सफल होने पर शहर के अन्य मार्गों पर भी इसे लागू किया जाएगा।

