PDA के भूखंड का पोर्टल पर घर बैठे आप भी करा सकेंगे रजिस्ट्रेशन, 300 करोड़ का भूखंड बेचेगा प्रयागराज विकास प्राधिकरण
PDA के भूखंड का पोर्टल पर घर बैठे आप भी करा सकेंगे रजिस्ट्रेशन, 300 करोड़ का भूखंड बेचेगा प्रयागराज विकास प्राधिकरण
प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) तीन आवासीय योजनाओं में 100 से अधिक व्यावसायिक भूखंडों की बिक्री करेगा। पहले फेज में 22 व्यावसायिक भूखंडों की बिक्री की जाएगी। इससे पीडीए को 300 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व प्राप्त होगा।
जन सुविधाओं के लिए पोर्टल तैयार : मंडलायुक्त
भूखंडों की बिक्री में शामिल होने के लिए लोग घर बैठे पंजीकरण करा सकें इसके लिए पोर्टल तैयार किया गया है। इसका शुभारंभ शुक्रवार को पीडीए की पदेन अध्यक्ष मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने इंदिरा भवन स्थित पीडीए सभागार से किया। मंडलायुक्त ने कहा कि पीडीए की ओर से जन सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए बेहतर पोर्टल तैयार किया गया है। इससे लोगाें को तो सुविधा मिलेगी ही पीडीए भूखंडों की बिक्री भी आसानी से कर लेगा।
पोर्टल का लिंक पीडीए की वेबसाइट पर उपलब्ध
पीडीए उपाध्यक्ष ऋषिराज ने बताया कि पोर्टल का लिंक पीडीए की वेबसाइट पर उपलब्ध है। पीडीए के सचिव अजीत सिंह और संपत्ति प्रभारी सूरज पटेल ने बताया कि भूखंड खरीदने के लिए पंजीकरण शुरू हो गया है। 22 जून तक आनलाइन पंजीकरण किया जा सकेगा। बताया कि 22 भूखंडों में से 17 भूखंड ग्रुप हाउसिंग के हैं। सभी भूखंडों की बिक्री नीलामी के माध्यम से की जाएगी। पोर्टल लांचिंग के दौरान पीडीए के टाउन प्लानर जितेंद्र सिंह सहरवार,जोनल अधिकारी गौरव मल्ल,कुलदीप चौहान,अभियंता विवेक गुप्ता,श्याम कृष्ण राय आदि मौजूद रहे।

