November 5, 2026

सतत विकास के लिये विज्ञान एवं नवाचार प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय पुरखास, विकास खण्ड – नेवादा, कौशाम्बी की कक्षा 7- 8 की चार बालिकाओं का प्रोजेक्ट प्री-स्टेट के लिये चयनित

0

सतत विकास के लिये विज्ञान एवं नवाचार प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय पुरखास, विकास खण्ड – नेवादा, कौशाम्बी की कक्षा 7- 8 की चार बालिकाओं का प्रोजेक्ट प्री-स्टेट के लिये चयनित

कौशाम्बी । मधु वाचस्पति इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, कोइलहा,कौशाम्बी में राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार के सहयोग से आयोजित 32वीं जनपद स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2026 प्रोजेक्ट प्रस्तुतिकरण में मुख्य विषय- सतत विकास के लिये विज्ञान एवं नवाचार प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय पुरखास, विकास खण्ड – नेवादा, कौशाम्बी की कक्षा 7- 8 की चार बालिकाओं का प्रोजेक्ट प्री-स्टेट के लिये चयनित हुआ।
मार्गदर्शक शिक्षिका श्रीमती विभा पटेल के कुशल दिशानिर्देशन एवं मार्गदर्शन में
1. मिलेट का गट हैल्थ पर प्रभाव प्रोजेक्ट में सुश्री मधु एवं सबा तथा
2. औषधीय पौधों का स्थानीय लोगों पर प्रभाव प्रोजेक्ट में सुश्री ननकी देवी एवं अंजली कुमारी
को उनकी अथक मेहनत, रिसर्च, चार्ट पेपर,फाइल आदि के लिये मानकों के आधार पर प्री- स्टेट में जाने के लिये चयनित किया गया।
जिला समन्वयक श्री वसीम अहमद एवं एआरपी श्री राजीव जायसवाल के सहयोग एवं कुशल नेतृत्व में उच्च विद्यालय पुरखास, कौशाम्बी से चारों बच्चियों के प्रोजेक्ट चयन ने सभी को प्रभावित किया एवं विज्ञान वर्ग में आगे बढ़ने के लिये मार्ग प्रशस्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चर्चित खबरे