November 5, 2026

मुख्यालय मध्य वायु कमान द्वारा अग्निपथ योजना पर मीडिया ब्रीफ

0

 

मुख्यालय मध्य वायु कमान द्वारा अग्निपथ योजना पर मीडिया ब्रीफ

मुख्यालय मध्य वायु कमान द्वारा दिनांक 05 नवम्बर 2026 को अग्निपथ योजना के अंतर्गत संशोधित रूपरेखा एवं सशस्त्र बलों में अग्निवीरों की नियुक्ति व समावेश से संबंधित प्रस्तावित परिवर्तनों के बारे में मीडिया प्रतिनिधियों एवं वायु सेना के पूर्व सैनिकों को अवगत कराने हेतु एक मीडिया ब्रीफ का आयोजन किया गया।

मीडिया ब्रीफ की अध्यक्षता मुख्यालय मध्य वायु कमान के मुख्य कार्मिक स्टाफ अधिकारी द्वारा की गई तथा इसमें विभिन्न मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधियों एवं वायु सेना के पूर्व सैनिकों ने भाग लिया, जिन्होंने विचार-विमर्श में भी सहभागिता की।

ब्रीफिंग के दौरान प्रस्तावित समावेश के अंतर्गत संशोधित रूपरेखा की मुख्य विशेषताओं को समझाया गया। योग्यता एवं निर्धारित चयन मानदंडों के आधार पर 25% अग्निवीरों को नियमित सेवा में समावेशित किया जाएगा। शेष 75% अग्निवीरों को बढ़े हुए वेतन एवं उन्नत सेवा निधि पैकेज के साथ अतिरिक्त 02 वर्ष के समावेश का अवसर प्रदान किया जाएगा। इस विस्तारित समावेश के पूर्ण होने पर, पात्र एवं इच्छुक अग्निवीरों को निर्धारित चयन मानदंडों के अधीन सशस्त्र बलों में नियमित नामांकन का अवसर प्राप्त होगा।

अग्निपथ योजना के कार्यान्वयन के चार वर्ष पूर्ण होने पर, इसकी प्रभावशीलता एवं अग्निवीरों के प्रदर्शन के संबंध में विस्तृत फीडबैक प्राप्त किया गया। योजना की कुछ प्रमुख उपलब्धियाँ निम्नानुसार हैं:

– देश के विभिन्न जिलों में अग्निवीर भर्ती का विस्तार।

– भर्ती प्रक्रिया अधिक मानकीकृत एवं पारदर्शी हुई है।

– अग्निवीरों में उच्च स्तर की शारीरिक दक्षता, मनोबल, प्रेरणा, प्रतिस्पर्धात्मक भावना एवं अनुशासन देखा गया है।

– सेवा अवधि के दौरान कौशल, तकनीकी अनुकूलन क्षमता एवं शैक्षणिक स्तर में वृद्धि हुई है।

– सशस्त्र बलों की विभिन्न शाखाओं में महिलाओं के लिए अवसरों का विस्तार।

इस विचार-विमर्श ने संशोधित रूपरेखा के प्रमुख पहलुओं को स्पष्ट करने एवं अग्निवीरों पर इसके प्रभावों को उजागर करने का अवसर प्रदान किया, साथ ही मीडिया कर्मियों एवं वायु सेना के पूर्व सैनिकों द्वारा उठाए गए प्रश्नों का भी समाधान किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चर्चित खबरे