November 5, 2026

प्लास्टिक बैंक की स्थापना | स्वच्छ दिवाली, शुभ दिवाली अभियान

0

*प्लास्टिक बैंक की स्थापना | स्वच्छ दिवाली, शुभ दिवाली अभियान*

नगर निगम प्रयागराज द्वारा स्वच्छ दिवाली, शुभ दिवाली अभियान के अंतर्गत जोन-04, वार्ड संख्या-32, एलनगंज स्थित एनी बेसेंट गर्ल्स इंटरमीडिएट कॉलेज, प्रयागराज में प्लास्टिक बैंक की स्थापना की गई।

नगर निगम प्रयागराज की IEC टीम ने विद्यालय के स्वच्छता सारथी क्लब के सदस्यों के साथ मिलकर जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को कचरे के उचित संग्रहण एवं चार प्रकार के कचरे के पृथक्करण, सिंगल यूज़ प्लास्टिक के दुष्प्रभावों तथा इसके पर्यावरण अनुकूल विकल्पों की जानकारी दी गई।

प्लास्टिक बैंक की स्थापना के पश्चात बच्चों ने स्वयं उसमें प्लास्टिक कचरा जमा किया तथा एकत्रित प्लास्टिक के वैज्ञानिक प्रसंस्करण एवं पुनर्चक्रण की प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर सभी छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित सदस्यों ने विद्यालय परिसर को स्वच्छ एवं सिंगल यूज़ प्लास्टिक मुक्त बनाने तथा अपने दैनिक जीवन में स्वच्छता अपनाने का संकल्प लिया।

हमारा संकल्प – प्लास्टिक नहीं फैलाएंगे, प्लास्टिक बैंक में पहुंचाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चर्चित खबरे