April 16, 2026

पूर्व राज्य मंत्री व भाजपा नेता के घर से चोरो ने उड़ाया लाखों का माल

0

पूर्व राज्य मंत्री व भाजपा नेता के घर से चोरो ने उड़ाया लाखों का माल

प्रयागराज के झूंसी में पूर्व राज्य मंत्री और भाजपा नेता बाबूलाल भंवरा के समधी के घर से चोर 18 लाख का माल ले उड़े। मंगलवार देर रात आहट मिलने पर पड़ोसियों ने चोरों को घेरने की कोशिश की तो उन्होंने असलहा तान दिया। इसके बाद गोली मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। नवाबगंज के रहने वाले बाबूलाल भंवरा बसपा सरकार में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री रहे। 2024 में उन्होंने भाजपा ज्वाइन कर लिया । झूंसी के हवेलिया में रहने वाले कमला शंकर सरोज पू्र्व राज्य मंत्री के समधी हैं। उनकी बेटी पूर्व राज्यमंत्री की बहू है। वह पीडब्ल्यूडी के कॉन्ट्रैक्टर हैं। पूर्व राज्य मंत्री ने बताया, 12 अप्रैल को समधी के पिता का निधन होने के कारण पूरा परिवार गांव चला गया था। इस दौरान उनके मकान में ताला बंद था। इसी बात की भनक बदमाशों को लग गई और उन्होंने मौके का फायदा उठाते हुए देर रात करीब एक बजे घर पर धावा बोल दिया। बदमाशों ने पहले मुख्य गेट का ताला तोड़ा और फिर अंदर घुसकर कमरों की तलाशी शुरू कर दी। घर में रखी अलमारियों और लॉकर को खंगालते हुए नकदी, जेवरात समेत करीब 18 लाख रुपये का सामान समेट लिया। इसमें 2.26 लाख कैश और जेवर शामिल हैं। #प्रयागराज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चर्चित खबरे