आलमारी तोड़ कर लाखो की चोरी, पुलिस से शिकायत

रिपोर्ट विनोद तिवारी, गंगापार
प्रयागराज। होलागढ़ थाना क्षेत्र में अलमारी का लाकर तोड़कर लाखों रुपए की चोरी का मामला प्रकाश में आया है।
होलागढ़ थाना क्षेत्र के कस्तूरी पुर हरिकिशन निवासी अजीत प्रताप सिंह ने होलागढ़ थाने में प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि घर में लगभग तीन लाख रुपए तथा मोबाइल के डिब्बे में पैसे रखे थे। घर की अलमारी में रखा सोने व चांदी के आभूषण जो चोरी हो गया जब घर वाले सुबह सोकर उठे तो उन्होंने देखा कि घर का सामान बिखरा था और पैसा सहित सामान गायब था । गुरुवार की सुबह घर वालों ने देखा तो पैरों तले जमीन खिसक गई सूचना पर पहुंची पीआरबी जांच पड़ताल कर थाने में शिकायतती पत्र देने की बात कही वही पीड़ित ने थाने में शिकायती पत्र दिया है जिस पर पुलिस जांच पड़ताल में जुड़ गई है।

