राष्ट्रीय एकता दिवस पर सिविल डिफेंस और लायंस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

*मुख्यालय पर पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय एकता की शपथ ली*

*सिविल डिफेन्स कर्नलगंज ने डॉक्टरो व लायंस क्लब इब्स के सहयोगियो को प्रतीक चिन्ह भेंट किया*

प्रयागराज, 31 अक्टूबर 2026:
भारत रत्न ‘लौह पुरुष’ सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के अवसर पर सिविल डिफेंस कर्नलगंज डिवीजन, प्रयागराज और लायंस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में म्योर रोड स्थित जन औषधि केंद्र (दशरथ कुंज) के एम.लाल क्लीनिक पर एक भव्य निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम का शुभारंभ डिप्टी कंट्रोलर नीरज मिश्रा, चीफ वार्डन अनिल कुमार और लायंस क्लब इब्स की अध्यक्ष मधुलिका सिंह ने एल.के. अहेरवार, डॉ. शशांक ओझा तथा आशीष बाजपेई की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। अतिथियों ने सबसे पहले ‘लौह पुरुष’ सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी पुष्पांजलि अर्पित की ।
शिविर में शहर के प्रख्यात चिकित्सकों की देखरेख में 250 से अधिक मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें आवश्यक दवाइयों का वितरण किया गया।
प्रख्यात चिकित्सक डॉ. आर.के. श्रीवास्तव, डॉ. शशांक ओझा,डॉ. मनीष सिंह,डॉ. जैद अहमद, मीनाक्षी वाष्णेय, शिविर आयोजक रवि शंकर द्विवेदी, ई. रिम्पी श्रीवास्तव, भारत भूषण वाष्णेय,मार्कंडेय राय का
डिप्टी कंट्रोलर नीरज मिश्रा और चीफ वार्डन अनिल कुमार ने उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार के सामाजिक एवं मानवीय आयोजनों से समाज के अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिलती है।
*स्वास्थ्य शिविर के अतिरिक्त, नागरिक सुरक्षा कार्यालय, प्रयागराज में अपराह्न 12:30 बजे समस्त प्रखंडों के पदाधिकारियों और नागरिकों ने राष्ट्रीय एकता की शपथ ली।*
शिविर में सिविल डिफेंस के तमाम गणमान्य पदाधिकारी और आम जनमानस ने अपनी सक्रिय सहभागिता निभाई, जिनमें प्रमुख रूप से: श्रीकृष्ण तिवारी, रामजी पाण्डे, दुकानजी, रौनक गुप्ता, रजनी सिंह, पूनम गुप्ता, रमन जैन, सुनील गुप्ता, भरत लाल पाल, रेनू श्रीवास्तव, अजितेंद्र जायसवाल, कुलदीप जायसवाल, राजकुमार गुप्ता, ज्ञानेश्वर शर्मा और बलबीर सिंह आदि शामिल रहे।

