March 10, 2026

महाकुंभ में सिक्किम के मुख्यमंत्री का आगमन, सनातन संस्कृति की दिव्यता को बताया अद्भुत

0

 

महाकुंभ में सिक्किम के मुख्यमंत्री का आगमन, सनातन संस्कृति की दिव्यता को बताया अद्भुत

महाकुंभ नगर, 9 फरवरी। धर्म, आस्था और अध्यात्म के महासंगम महाकुंभ 2025 में सम्मिलित होने के लिए सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग महाकुंभ पहुंचे। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग महाकुंभ की दिव्यता, भव्यता और आध्यात्मिक ऊर्जा से अभिभूत हुए। उन्होंने कहा कि यह आयोजन सनातन परंपराओं की अखंड श्रद्धा और भारत की आध्यात्मिक चेतना से जुड़ने का अनुपम अवसर है। त्रिवेणी तट पर संतों, कल्पवासियों और असंख्य श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने इस माहौल को और भी दिव्य बना दिया है।

उन्होंने इस ऐतिहासिक आयोजन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महाकुंभ सनातन संस्कृति के गौरव का प्रतीक है और इसकी दिव्यता विश्वभर के श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चर्चित खबरे