गाँधी और शास्त्री की जयन्ती पर अल्पसंख्यक कांग्रेस ने प्रभात फेरी निकाली

प्रयागराज। आज दिनांक 2 अक्टूबर 2026को अल्पसंख्यक कांग्रेस के पदाधिकारियो ने प्रयागराज मोहल्ला गुलाब बाड़ी स्थिर दलित बस्ती में जा कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जय जवान जय किसान का नारा देकर देश को नई दिशा देने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी भारत के दूसरे प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर खिराजे अकीदत पेश करते हुए प्रभात फेरी निकाली इस मौके पर अल्पसंख्यक कांग्रेस के शहर अध्यछ एवं AICC राज्य सलाहकार कमेटी के सदस्य अरशद अली ने कहा की सत्य, अहिंसा और सोहार्द के सिद्धांतो से भारत को एक जुट करने वाले बापू के आदर्श हमें नफरत के सामने शान्ति भाई चारे सच्चाई और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते रहेंगे।
अरशद ने आगे कहा जिस तरह से हमारे पुरखो ने गाँधी जी अगुवाई मे कुर्बानी देकर अंग्रेजो से देश को आज़ाद करवाया था और हिंदुस्तान को एक मजबूत संविधान और लोकतंत्र दिया था लेकिन आज उस संविधान और लोकतंत्र पर हमला किया जा रहा है जिसको बचाने की ज़िम्मेदारी हम सब की है ।
इस मौके पर शहर महा सचिव मो हसीन ने महान पुरुष राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर गांधी प्रतिमा पर सभी कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ माल्यार्पण कर महात्मा गांधी के विचारों पर चलने का प्रण लिया इस अवसर पर महफूज अहमद ,बिलाल खां, मो ज़ाहिद,साबिर फरीदी, परवेज़ आलम,कुवत अली, गुलाम वारिस, मुख्तार अहमद, मो वेश, तालीम अंसारी आदि मोजूद थे ।

