November 21, 2026

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की पूजनीय माताजी के अंतिम संस्कार में सम्मिलित होकर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

0

 

*उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की पूजनीय माताजी के अंतिम संस्कार में सम्मिलित होकर दी भावभीनी श्रद्धांजलि*

*मातृवियोग की इस कठिन घड़ी में मुख्यमंत्री जी एवं शोकाकुल परिजनों के प्रति व्यक्त की गहन संवेदनाएं*

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने हरिद्वार, उत्तराखंड में उत्तर प्रदेश के मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की पूजनीय माताजी श्रीमती सावित्री देवी जी के अंतिम संस्कार में सम्मिलित होकर उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए। उन्होंने पुष्पांजलि अर्पित कर दिवंगत पुण्यात्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मां से प्राप्त संस्कार और जीवन-मूल्य सदैव व्यक्ति का मार्गदर्शन करते हैं। मां का स्नेह, त्याग और आशीर्वाद जीवन की अमूल्य धरोहर होते हैं। उनकी स्मृतियां जीवन के कठिन से कठिन समय में भी संबल प्रदान करती हैं।

उन्होंने कहा कि मातृवियोग की इस अत्यंत दुःखद घड़ी में उनकी गहन संवेदनाएं मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी एवं समस्त शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।

उप मुख्यमंत्री ने मोक्षदायिनी मां गंगा एवं प्रभु श्रीराम से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा मुख्यमंत्री जी एवं समस्त शोक-संतप्त परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति एवं धैर्य प्रदान करें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चर्चित खबरे