आल इंडिया रिटायर्ड रेलवे मेंस फेडरेशन (AIRRF) जोनल मुख्यालय की मासिक कार्यकारिणी बैठक

प्रयागराज। आल इंडिया रिटायर्ड रेलवे मेंस फेडरेशन (AIRRF) जोनल मुख्यालय की मासिक कार्यकारिणी बैठक रॉकेट पार्क कालिंदीपुरम प्रयागराज में सम्पन्न हुई।

सभा की अध्यक्षता जकी हैदर खान, अध्यक्ष मुख्यालय मंडल एवं सभा का संचालन ,राजनारायण वर्मा मुख्यालय सचिव द्वारा किया गया। बैठक का आयोजन हिंछ लाल सिंगरौर जी, जोनल अध्यक्ष, प्रदीप कुमार सिब्बल, जोनल कोषाध्यक्ष, शेषमणी त्रिपाठी, महामंत्री एवं मुख्यालय के, दयाशंकर पाण्डेय, कार्यकारी अध्यक्ष, के जी मित्तल संयुक्त सचिव, मदन मोहन दोहरे, ट्रेजरार, , विष्णु लाल उपाध्यक्ष,एम दास जी,राधेलाल उपाध्यक्ष, एस एन भारतीय, सहायक सचिव, ओमप्रकाश पाल सहायक सचिव, मेहीलाल उपाध्यक्ष,त्रिभुवन कुमार, राकेश त्रिपाठी जी, अशोक कुमार, रामानुज पाठक, बाबूलाल , आर ए अहिरवार, विजय कुमार,, रामजनम, मृदुल दत्ता,ओमप्रकाश, आर पी सिंह, इत्यादि सम्मानित पेंशनर साथी गण उपस्थित हुए। सर्व सम्मति से निम्न निर्णय पारित किया गया है।
1• उपस्थित सदस्यों का परिचय एवं मेल मिलाप एवं सभी साथियों के जन्म दिन को मनाने की परंपरा लागू की गई है।
2• नए पेंशनर सदस्यों की मेंबरशिप को अधिक से अधिक जोड़ना।
3• पेंशनर साथियों की समस्याओं का निराकरण करने का प्रयास करना एवं पेंशनर साथियों के सुख दुःख में शामिल होकर यथा सम्भव मदत् करना।
4 मैनुअल पास, मीटिंग के लिए रेलवे में सभागार, स्थान की व्यवस्था एवं अस्पताल की समस्याओं का निराकरण करने का प्रयास करना । 5 दिनांक 25.11.26 को राष्ट्रीय अध्यक्ष एस श्रीधरन जी एवं राष्ट्रीय पदाधिकारियों की अगुवाई में होने वाले आंदोलन को सफल बनाना।
6पेंशनरों के जीवन प्रमाण पत्र, कार्मिक विभाग मुख्यालय के राकेश कुमार कटारिया मुख्य हितकारी निरीक्षक एवं अजय कुमार श्रीवास्तव, सेक्शन अधिकारी, लेखा विभाग द्वारा बनाया गया। 7 दिनांक 31, 10, 26 एवं 01, 11, 26 को प्रयागराज की पावन धरती पर वार्षिक अधिवेशन सभा धूम धाम से संपन्न हुई। हम सभी लोग मंडल अध्यक्ष राजकुमार त्रिपाठी जी एवं मंडल मंत्री तथा जोन के जोनल अध्यक्ष, जोनल महामंत्री आर एन सिंह जी एवं सभी साथियों का आभार प्रकट करते हैं। जोनल मुख्यालय AIRRF संगठन सभी सम्मानित पेंशनर साथियों का हार्दिक आभार प्रकट करता है।

