October 3, 2026

आशुतोष मेमोरियल स्कूल के छात्रों ने दी महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि

0

आशुतोष मेमोरियल स्कूल के छात्रों ने दी महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि


प्रयागराज l राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री स्व० लालबहादुर शास्त्री को धनैचा-मलखानपुर (हनुमानगंज) स्थित आशुतोष मेमोरियल स्कूल परिवार ने दोनों राष्ट्रनायकों को उनके जन्म दिवस के अवसर पर सादर शत शत नमन करते हुए उनका स्मरण किया। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन प्रोफेसर जे. पी. एन. मिश्रा ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण किया और पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि राष्ट्रपिता बापू ने सत्य और अहिंसा को अपना अस्त्र बनाया और उस ब्रिटिश साम्राज्य की जड़ों को उखाड़ फेंका जिसका कभी सूर्यास्त ही नहीं होता था। बापू ने न केवल देश को आज़ादी दिलाई बल्कि एक नए राष्ट्र भारतवर्ष की नींव रखी।
देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित नेहरू के निधन के पश्चात जब लाल बहादुर शास्त्री देश के प्रधानमंत्री बने तो उन्होंने जय जवान – जय किसान का नारा दिया और देश को खाद्यानो के मामलों में आत्मनिर्भर बनाया । शास्त्री जी के नेतृत्व में देश पर हमला करने वाले दुस्साहसी पाकिस्तान को युद्ध में बुरी तरह पराजित होना पड़ा। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने बापू, शास्त्री जी, सरदार पटेल और पंडित नेहरू की रूप सज्जा धारण कर शांति मार्च निकाला और दोनों महापुरुषों को अपने श्रध्दा सुमन अर्पित किए। विद्यालय के शिक्षक – शिक्षिकाओं ने भी इस अवसर पर बापू और शास्त्री को अपनी भावांजली प्रस्तुत किया। बच्चों ने बापू के प्रिय भजन “रघुपति राघव राजा राम, पतित पावन सीता राम” का गायन भी किया । राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चर्चित खबरे