साहू कल्याण समिति (परमार्थ सेवा ट्रस्ट) द्वारा 2 अक्टूबर को मनाए गए गांधी जयंती समारोह में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ जनसमूह को देख भावुक हो गए
साहू कल्याण समिति (परमार्थ सेवा ट्रस्ट) द्वारा 2 अक्टूबर को मनाए गए गांधी जयंती समारोह में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ जनसमूह को देख भावुक हो गए

प्रयागराज। नैनी के मेवालाल बगिया स्थित ग्रीन गार्डन में साहू कल्याण समिति (परमार्थ सेवा ट्रस्ट) द्वारा 2 अक्टूबर को मनाए गए गांधी जयंती समारोह में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ जनसमूह को देख भावुक हो गए। उन्होंने कहा, “मैं आपका भाई और बेटा हूँ; जहाँ भी जरूरत पड़ेगी, मैं उपलब्ध रहूँगा। आपका दुख मेरा दुख होगा।”
मंत्री नंदी ने कुकुर कटवा गाँव में हुए ट्रिपल मर्डर को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की, जिससे पूरे पंडाल में कुछ पल के लिए सन्नाटा छा गया। अपने संघर्षमय बचपन का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि उनकी माँ एक दर्जन साड़ी की तुरपाई में मात्र ₹6 कमाती थीं और धागा खुद का होता था। उन्होंने कहा कि बचपन में उन्होंने ज्योति तंबाकू की डिबिया से फुल्की काटकर बाजारों में बेची थी और समाज को न्याय दिलाने का काम किया है; इस दौरान वे भावुक हो गए।
कर्मा सेवक संघ के संस्थापक व मुख्य वक्ता मनोज मुसाफिर साहू ने ओजस्वी भाषण में समाज को जागरूक करने और राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करने की मांग रखी। ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी ओम प्रकाश साहू ने अरैल में समाज द्वारा स्थापित शिव मंदिर के जर्जर व अतिक्रमित होने की समस्या उठाई, जिस पर मंत्री नंदी ने मंदिर के जीर्णोद्धार का आश्वासन दिया।
ट्रस्ट के युवा अध्यक्ष रविन्द्र गुप्ता ने संरक्षकों, पदाधिकारियों और समाज का आभार व्यक्त करते हुए हर संकट में समाज के साथ खड़े रहने का वादा किया। महामंत्री अजीत साहू, कोषाध्यक्ष सुधीर गुप्ता, उपाध्यक्ष श्याम देव गुप्ता, प्रेमचन्द गुप्ता, मंत्री नीलाभ गुप्ता, रोहित साहू, धीरज साहू, अमित साहू, कमलेश साहू, हरिश्चंद्र साहू, राजीव साहू आदि ने अपने भाषणों से समाज को संगठित रहने का संदेश दिया।
विशिष्ट अतिथियों में एबीएसए चित्रकूट राजेश साहू, एई अजय साहू, प्रोफेसर देवेंद्र साहू, डॉ. संतोष गुप्ता, डॉ. नन्दू गुप्ता, विपणन अधिकारी अनिल साहू, ई. संगम लाल साहू, किशोरी लाल साहू, डॉ. विजय गुप्ता, कमलेश सिंह साहू, सुनील कुमार वर्मा, दुर्गा प्रसाद गुप्ता शामिल रहे। इन सभी ने 2026 में हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट (यूपी बोर्ड) में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण छात्रों को पुरस्कृत कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
सह ट्रस्टी दयाशंकर साहू ने 25 गरीब परिवारों को पाँच बर्तन और एक कंबल देकर गरीबों के प्रति संवेदनशील होने का संदेश दिया। सह ट्रस्टी गण अमृत लाल साहू, डी.डी. गुप्ता, वीरेंद्र साहू, संरक्षक भोला साहू, अशोक गुप्ता, रसिक लाल साहू आदि ने सुझाव दिए और पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का हौसलाअफजाई की। ऑडिटर सच्चिदानंद साहू ने समाज के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का कुशल संचालन पूर्व अध्यक्ष राम सागर गुप्ता ने किया; उनके ओजस्वी वाणी ने श्रोताओं को आकर्षित किया और सभी ने संचालन की प्रशंसा की। पूर्व महामंत्री कमलेश साहू ने बच्चों को अच्छे संस्कार देने की अपील की। अध्यक्षता कर रहे भाजपा पार्षद लालबहादुर साहू ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सबको प्रोत्साहित किया, धन्यवाद ज्ञापित किया और समापन की घोषणा की। कार्यक्रम में दूरदर्शन के संपादक उमाशंकर गुप्ता को सम्मानित किया गया।
संपर्क: रविन्द्र गुप्ता (युवा अध्यक्ष, साहू कल्याण समिति परमार्थ सेवा ट्रस्ट), प्रयागराज।

