October 12, 2026

संविधान से चलने वाले देश में स्ट्रीट वेंडर एक्ट खतरे में: रवि शंकर द्विवेदी

0

संविधान से चलने वाले देश में स्ट्रीट वेंडर एक्ट खतरे में: रवि शंकर द्विवेदी
Oplus_16908288

प्रयागराज दिल्ली राष्ट्रीय सम्मेलन से लौटे प्रदेश महामंत्री रवि शंकर द्विवेदी ने बताय ‘हाकर्स जॉइंट एक्शन कमेटी जन पहल’ द्वारा नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में देश भर के रेहड़ी-पटरी (स्ट्रीट) वेंडरों की समस्याओं पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई। सम्मेलन में उत्तर प्रदेश, पंजाब, मध्य प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल और असम समेत कई राज्यों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया और अपनी-अपनी राज्य की रिपोर्ट प्रस्तुत की।
*आजाद स्ट्रीट वेंडर यूनियन सम्बद्ध हाकर्स ज्वाई एक्शन कमेटी के प्रदेश महामंत्री रवि शंकर द्विवेदी ने कहा कि संविधान से चलने वाले देश में स्ट्रीट वेंडरों के अधिकारों की रक्षा करने वाला ‘स्ट्रीट वेंडर एक्ट 2014’ ज़मीनी स्तर पर बेअसर साबित हो रहा है*।
सम्मेलन में मुख्य बिंदुओं पर परिचर्चा हुयी गैर-कानूनी बेदखली व ज़ब्ती नगर निगम, पुलिस और स्थानीय प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने के नाम पर वेंडरों को बिना पूर्व सूचना के जबरन हटाया जा रहा है और बिना सीजर रिपोर्ट के सामान ज़ब्त किया जा रहा है। टाउन वेंडिंग कमेटी (TVC) द्वारा स्वीकृत प्रस्ताव और वेंडिंग जोन की फाइलें धूल फांक रही हैं।
आर्थिक व सामाजिक सुरक्षा संकट: बढ़ती महंगाई और संसाधनों की कमी के कारण स्ट्रीट वेंडरों के सामने आजीविका का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।
सरकारी योजनाओं की समीक्षा: सम्मेलन में पीएम स्वनिधि योजना, पेंशन सुविधा और आयुष्मान भारत कार्ड को ज़मीनी स्तर पर पारदर्शी तरीके से लागू करने की समीक्षा की गई।
सम्मेलन के समापन पर सभी राज्य प्रतिनिधियों ने निर्णय लिया कि वे अपने-अपने राज्यों के शहरी विकास मंत्रियों और प्रशासन को मांग पत्र सौंपकर वेंडरों का उत्पीड़न तुरंत रोकने और स्ट्रीट वेंडर एक्ट 2014 को पारदर्शी ढंग से लागू करने की मांग करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *