सोनिया अपने इंस्टाग्राम पर रील बनाकर इसलिए पोस्ट करती थी, ताकि अपनी #गरीबी दूर कर सके और अपने माता-पिता का सहारा बन सके

उसके माता-पिता एक-एक रुपये के लिए तरसते थे। महज कुछ ही दिनों में सोनिया के #इंस्टाग्राम पर 7,000 फॉलोअर्स हो चुके थे।
सोनिया का परिवार मूल रूप से #बिहार का रहने वाला था।
उसके पिता परिवार का पेट पालने के लिए पश्चिमी दिल्ली के नागलाई इलाके में किराए का कमरा लेकर रहने लगे थे।
परिवार में सोनिया दो बहनों और एक भाई में सबसे बड़ी थी।
उसके पिता जानवरों का चारा बेचते थे, जबकि मां रजनी देवी घर-घर जाकर झाड़ू-पोछा और बर्तन साफ करने का काम करती थीं।
इतनी मेहनत के बाद भी परिवार मुश्किल से दो वक्त की रोटी जुटा पाता था।
सोनिया ने किसी तरह दसवीं तक पढ़ाई की, लेकिन मजबूरी में उसे पढ़ाई छोड़नी पड़ी।
इसके बाद वह अपनी मां के साथ छोटे-मोटे काम करने लगी। जो पैसे इकट्ठा हुए, उनसे उसने अपने लिए एक एंड्रॉयड #मोबाइल खरीदा और उसी से इंस्टाग्राम पर रील बनाना शुरू कर दिया।
जब माता-पिता सुबह काम पर चले जाते, तो #सोनिया घर का सारा काम निपटाकर दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में रील बनाने निकल जाती।
उसके मन में बस एक ही #सपना था कि एक दिन वह अपने माता-पिता को #गरीबी से बाहर निकालेगी, उनके लिए अच्छा #घर बनवाएगी और एक कार खरीदेगी।
रील बनाने के लिए सोनिया को अच्छे कपड़ों की जरूरत होती थी।
उसे सिलाई भी आती थी, इसलिए उसने एक #सिलाई मशीन खरीदी और अपने पास मौजूद पुराने कपड़ों से ही खूबसूरत डिजाइनर ड्रेस तैयार करने लगी।
इसी तरह रील बनाते-बनाते उसके 7,000 फॉलोअर्स हो गए थे।
लेकिन तभी उसकी जिंदगी में एक ऐसे लड़के की एंट्री हुई, जिसे सोनिया अपने मोबाइल में एक अजीब नाम से सेव करके रखती थी…
उस लड़के का नाम था ‘भूत’। सोनिया ने उसका नंबर अपने मोबाइल में ‘I Love भूत’ के नाम से सेव कर रखा था।
धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती हुई और फिर यह दोस्ती #प्यार में बदल गई।
अब सोनिया दिनभर घंटों उसी लड़के से फोन पर बातें करने लगी।
जब उसकी मां रजनी देवी पूछतीं कि वह किससे बात करती रहती है, तो सोनिया हंसकर जवाब देती कि वह #भूत से बात कर रही है।
मां जब पूछतीं कि आखिर यह भूत कौन है, तो सोनिया हंसकर बात टाल दिया करती थी।
लेकिन कुछ समय बाद रजनी देवी ने अपनी #बेटी में बदलाव देखना शुरू कर दिया।
जो सोनिया पहले रील बनाने के लिए दिनभर घर से बाहर रहती थी, अब वह ज्यादातर #समय घर में ही रहने लगी थी।
धीरे-धीरे उसकी #तबीयत खराब रहने लगी और उसका वजन भी लगातार घटने लगा। बेटी की हालत देखकर मां को चिंता हुई।
आखिरकार वह सोनिया को अस्पताल लेकर गईं।
वहां रजनी देवी ने बेटी के मेडिकल टेस्ट करवाए। लेकिन जब सोनिया की मेडिकल रिपोर्ट सामने आई, तो उसमें जो सच छिपा था,
उसने सोनिया ही नहीं, बल्कि उसके पूरे परिवार को अंदर तक #झकझोर कर रख दिया।
अगस्त 2024 की बात है। सोनिया महज 20 साल की थी। जब उसकी मां ने उसका मेडिकल टेस्ट करवाया और रिपोर्ट देखी, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।
रिपोर्ट के मुताबिक सोनिया पांच महीने की #गर्भवती थी।
मां चुपचाप अपनी बेटी को लेकर घर लौट आईं और उससे पूछा, “आखिर यह बच्चा किसका है?”
इस पर सोनिया ने बिना किसी झिझक के जवाब दिया कि वह उसी #भूत का बच्चा है, जिससे वह फोन पर बात करती थी।
दरअसल, जब परिवार वालों ने दबाव बनाया, तो सोनिया ने उस लड़के का असली नाम बताया। उसका नाम #संजू था।
वह मूल रूप से हरियाणा का रहने वाला था और अपने परिवार के साथ पश्चिमी दिल्ली के #नांगलोई इलाके में सोनिया के पड़ोस में ही रहता था।
सोनिया संजू यानी अपने ‘भूत’ से बेइंतहा #मोहब्बत करती थी।
उसने अक्टूबर 2024 से करीब 15 महीने पहले अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी लगाई थी, जिसमें शायद उसने भूत का हाथ पकड़ रखा था और उस पर ‘भूत’ लिखा था।
वहीं, दिवाली 2024 पर उसने अपनी और संजू की तस्वीर के साथ एक रोमांटिक गाना लगाकर ‘I Miss You’ लिखा था।
साल 2024 में जब संजू के माता-पिता को भी पता चला कि सोनिया के पेट में संजू का #बच्चा पल रहा है, तो सोनिया ने बेखौफ होकर करवा चौथ का व्रत भी रखा।
उसने अपने माता-पिता से साफ कह दिया कि वह #शादी सिर्फ संजू से ही करेगी। उसके माता-पिता भी बेटी की जिद के आगे बेबस थे।
अब सोनिया की गर्भावस्था का सातवां महीना चल रहा था।
21 अक्टूबर 2024 की सुबह करीब 4 बजे सोनिया ने अपना बैग पैक किया और अपनी बहन से कहा कि वह संजू के साथ जा रही है।
उसने बताया कि संजू की मां उनके रिश्ते को कभी स्वीकार नहीं करेंगी, इसलिए दोनों ने कहीं दूर जाकर नई जिंदगी शुरू करने का फैसला किया है।
सुबह जब सोनिया की मां उठीं, तो उन्होंने देखा कि #बेटी घर पर नहीं है। वह घबरा गईं और लगातार उसे फोन करने लगीं, लेकिन उसका #फोन बंद आ रहा था।
उसी दिन शाम को सोनिया का फोन चालू हुआ। लेकिन दूसरी तरफ सोनिया नहीं, बल्कि संजू था।
उसने #सख्त लहजे में कहा कि सोनिया तुम सभी लोगों से नफरत करती है और वह किसी से बात नहीं करना चाहती। इतना कहकर उसने फोन काट दिया।
रात करीब 9 से 10 बजे के बीच दोबारा फोन आया। इस बार भी संजू ने वही बात दोहराई कि वे दोनों को परेशान करना बंद कर दें।
लेकिन इस बार #सोनिया के भाई मनीष ने फोन के पीछे से आती एक ऐसी #आवाज सुन ली, जिसने उसे अंदर तक हिला दिया।
दरअसल, मनीष को फोन के पीछे से किसी की आवाज सुनाई दी, जो कह रहा था, “#गड्ढा और गहरा खोदो, नहीं तो सब कुछ पता चल जाएगा।”
मनीष को शक हुआ और उसने बिना देर किए नांगलोई पुलिस स्टेशन पहुंचकर पूरी बात बता दी।
पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज किया और जांच शुरू कर दी। अगले ही दिन यानी 22 अक्टूबर 2024 को संजू को बिना नंबर प्लेट वाली गाड़ी के साथ पकड़ लिया गया।
जब उससे सख्ती से पूछताछ हुई, तो एक ऐसा सच सामने आया, जिसके बारे में न तो सोनिया को पता था और न ही उसके परिवार को।
दरअसल, उस लड़के का असली नाम संजू था ही नहीं। उसका नाम #सलीम था।
पुलिस की पूछताछ में #सलीम ने पहले वही पुरानी कहानी दोहराई कि सोनिया अपने माता-पिता से बात नहीं करना चाहती और वे लोग जबरदस्ती उससे संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं।
लेकिन आगे पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
उसने बताया कि सोनिया उसके साथ घर से भाग तो गई थी, लेकिन रास्ते में वह लगातार उस पर शादी करने का दबाव बना रही थी। वह उसकी कोई बात मानने को तैयार नहीं थी।
तभी सलीम के मन में एक खतरनाक योजना आई। उसने सोनिया से शादी करने के लिए हामी भर दी और अपने दो दोस्तों को भी गाड़ी में बैठा लिया।
इसके बाद पार्टी के नाम पर सलीम और उसके दोनों दोस्तों ने जमकर शराब पी।
फिर उन्होंने सात महीने की गर्भवती सोनिया के साथ ऐसी दरिंदगी की, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया।
आरोप के मुताबिक, उन्होंने सोनिया के साथ मारपीट की और चार्जिंग वायर से उसका गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।
इसके बाद एक सुनसान जगह पर गड्ढा खोदकर उसकी लाश दफना दी।
सलीम की निशानदेही पर पुलिस ने उसी जगह से सोनिया का शव बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, सलीम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
जिस सोनिया ने अपने माता-पिता की गरीबी दूर करने और उनके सपने पूरे करने का सपना देखा था, वह खुद कभी उन सपनों को पूरा नहीं कर पाई।
जिस प्यार पर उसने इतना भरोसा किया, उसी ने उसकी जिंदगी छीन ली।
लेकिन इस पूरी घटना के बाद एक सवाल जरूर उठता है—सोनिया से आखिर चूक कहां हुई?
वह तो अपने माता-पिता के सपने पूरे करना चाहती थी और अपने प्यार को भी पूरी ईमानदारी से निभा रही थी।

