September 27, 2026

सिविल डिफेंस कर्नलगंज डिविजन का ‘सेवा संकल्प अभियान’: 27 को रसूलबाद घाट पर चलेगा विशेष स्वच्छता अभियान

0

सिविल डिफेंस कर्नलगंज डिविजन का ‘सेवा संकल्प अभियान’: 27 को रसूलबाद घाट पर चलेगा विशेष स्वच्छता अभियान

​प्रयागराज। जिलाधिकारी/नियंत्रक (सिविल डिफेंस) प्रयागराज के आदेशानुसार ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आगामी 27 सितंबर 2026 (रविवार) को रसूलबाद घाट पर एक विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया जाएगा।
​यह अभियान डिप्टी कंट्रोलर नीरज मिश्रा एवं चीफ वार्डन अनिल कुमार के कुशल निर्देशन में वार्डन पोस्ट 1 (तेलियरगंज) द्वारा सुबह 8:00 बजे से 9:00 बजे तक चलाया जाएगा।
​कर्नलगंज डिविजन के डिविजनल वार्डन डॉ. शशांक ओझा ने बताया कि इस स्वच्छता कार्यक्रम में सभी पोस्ट वार्डन, डिप्टी पोस्ट वार्डन, सेक्टर वार्डन एवं स्वयंसेवकों की सक्रिय भागीदारी रहेगी। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों और स्वयंसेवकों को समय पर रसूलबाद घाट पहुँचकर इस अभियान को सफल बनाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चर्चित खबरे