September 18, 2026

समेकित विद्यालय के दिव्यांग छात्रों का सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ मेडिकल परीक्षण

0

समेकित विद्यालय के दिव्यांग छात्रों का सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ मेडिकल परीक्षण

18 सितम्बर 2026 को राजकीय समेकित विशेष माध्यामिक विद्यालय गेदुराही मेजा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (RBSK) मेजा के चिकित्सकों द्वारा 79 दिव्यांग/सामान्य छात्रों का वायरल बुखार, मौसमी जनित वायरस, डायरिया, सफाई, सावधानियां तथा ताजा खाना खाने इत्यादि के सम्बन्ध आवश्यक जांच कर निःशुल्क दवाइयां वितरित की गई मूक बधिर/ दृष्टिबाधित दिव्यांग अंजनी दुबे, दिव्यांश, श्रेयांश शनि कुमार, रेशमा बानो, ऋषिराज, आकांक्षा, उपासना, सुमित, सत्यम, उपासना, सौम्या, समर, विमलेश, प्रतिभा, रिया किशन पाण्डेय, अमित, राज, बंटी समेत उपस्थित छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, कुछ छात्रों को निशुल्क मलहम, आयरन, फोलिक एसिड आदि दवाएं प्रदान की गई। छात्रा रबीना कुमारी कक्षा-10 को कान में दिक्कत होने पर SRN अस्पताल प्रयागराज दिखाने हेतु संदर्भित किया गया। इस अवसर पर CHC मेजा के चिकित्सक डॉक्टर देवेन्द्र प्रताप सिंह, डॉक्टर आयशा फातिमा, डॉक्टर दिनेश पासवान जी ,कविता प्रजापति, स्टाफ नर्स, दीपशिखा शुक्ला द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य जितेन्द्र कुमार, शिक्षिका अनिता सरन, ऋषभ मिश्रा सहित विद्यालय के स्टाफ उपस्थित रहकर मेडिकल परीक्षण की टीम का सहयोग प्रदान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *